Rashifal 18 Sep : 18 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें आज कैसा रहेगा दिन

Rashifal 18 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 18 Sep : 18 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें आज कैसा रहेगा दिन

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 18 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- पूर्णिमा 08:03:30, पश्चात-प्रथम,
दिन- प्तबुधवार, सूर्य प्रविष्टे 03 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 10:59:25, पश्चात-उत्तरभाद्रपदा,
योग- गण्ड 23:27:35,
करण- बव 08:03:31, पश्चात- वाणिज्,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:08:46,
सूर्यास्त- 18:20:58,
दिन काल- 12:12:11,
रात्री काल- 11:48:17,
चंद्रास्त- 06:29:53,
चंद्रोदय- 18:37:22,
राहू काल- 12:15-13:46 अशुभ,
यम घंटा- 07:40-09:12 अशुभ,
अभिजित- 11:50-12:39 अशुभ,
प्रदोष- 18:21-20:44 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा या पेठा) नहीं खाना चाहिये। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:09-07:40,
अमृत- 07:40-09:12,
शुभ- 10:43-12:15,
चर- 15:18-16:49,
लाभ- 16:49-18:21,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:50-21:18,
अमृत- 21:18-22:47,
चर- 22:47-24:15,
लाभ- 27:12-28:41,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:09 – 07:10,
चन्द्र- 07:10 – 08:11,
शनि- 08:11 – 09:12,
बृहस्पति- 09:12 – 10:13,
मंगल- 10:13 – 11:14,
सूर्य- 11:14 – 12:15,
शुक्र- 12:15 – 13:16,
बुध- 13:16 – 14:17,
चन्द्र -14:17 – 15:18,
शनि- 15:18 – 16:19,
बृहस्पति- 16:19 – 17:20,
मंगल- 17:20 – 18:21,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:21 – 19:20,
शुक्र- 19:20 – 20:19,
बुध- 20:19 – 21:18,
चन्द्र- 21:18 – 22:17,
शनि- 22:17 – 23:16,
बृहस्पति- 23:16 – 24:15,
मंगल- 24:15 – 25:14,
सूर्य- 25:14- 26:13,
शुक्र- 26:13 – 27:12,
बुध- 27:12- 28:11,
चन्द्र- 28:11 – 29:10,
शनि- 29:10 – 30:09,

आज 18 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर आप राजनीति से बचें। कोई सहकर्मी विश्वासघात कर सकता है। उच्च अधिकारी से बात करते समय नम्रता बनाकर रखें। व्यावसायिक लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक समारोह में प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। लवमेट्स का साथ मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने से आप कमजोर हो रहे हैं इससे आपकी सेहत खराब हो रही है। आपके पुराने दोस्त आपसे मिल सकते हैं जिनसे लंबी बात होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरिया है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर गपशप ना करें, अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ेगी। धन लाभ की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जो लोग अभी तक अविवाहित हैं, उनके शादी की बात चलेगी। लवलाइफ के लिए रोमांचक रहेगा।

प्रेमिका को कोई ऐसा गिफ्ट देंगे जिसे वो काफी पसंद करती है। लवमेट्स से खुलकर बातें करें, रिश्ता मजूबत होता दिख रहा है। कुछ लोगों का ऑपरेशन होने से बीमारी में बहुत आराम मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य करने वाली संस्था से जुड़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को करियर की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपनी रचनात्मकता से कार्यस्थल पर अपना नाम रोशन करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। माता-पिता का सम्मान करें। दिन खुशमय रहेगा। दिन लव लाइफ में रोमांचक रहने वाला है।

प्रेमी के साथ आपके सम्बन्ध और अच्छे बनेंगे, नई यादें जुड़ेंगी। पूरे दिन लवमेट्स के साथ रहने का मौका मिलेगा। लोगों की मदद करने की आपकी आदत आपका सम्मान बढ़ाएगी। डॉक्टर भी आपको विटामिन डी की दवा खाने की सलाह देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल सावधान रहें, करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी व्यापार में धन लगाना भविष्य में लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, हो सके तो पूरे परिवार के साथ पिकनिक पर जाएं, दिन खुशहाल रहेगा। आप किसी समारोह में किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

उससे बात करने का प्रयास भी करेंगे। लवमेट को प्रपोज करने के लिए दिन बेहतर है। अच्छा शारीरिक स्वास्थ्य आपको बाहरी गतिविधियों में भाग लेने में मदद करेगा। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही करियर में सफलता मिलेगी। तैयारी जारी रखें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको व्यावसायिक सफलता पाने के लिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह प्राप्त करेंगे। निवेश करते समय दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ लें, नहीं तो धन निकासी के समय परेशानी हो सकती है। आप पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

मर्यादित तरीके से परिवार के साथ पेश आयें, पत्नी और बच्चों पर ज्यादा गुस्सा ना करें। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। अपने प्रेमी को ज्यादा महत्व देना आपके लिए घातक हो सकता है, क्योंकि इससे घर का माहौल खराब होगा। गैस को जलाने और बुझाने का ध्यान रखें। आग से जलने का संकेत मिल रहा है। छात्रों का विद्याभ्यास का लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गोल्डन है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नया अवसर मिलेगा। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप लोन का सहारा ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों का समय पर सहयोग मन के अनुरूप परिणाम लाएगा। पत्नी के साथ समय बिताएं, रिश्ता और मजबूत होगा।

दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्यार में आप धोखा पाएंगे, प्रेमी आपसे झूठ बोलकर आपका लाभ ले सकता है, जिससे आपको काफी आघात होगा। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके लिखने की कला से अब आप अपनी लिखी किताब का लोकार्पण करवा सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गहरा हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई आपका नुकसान करना चाह रहा है। कई स्रोतों से धन आगमन के रास्ते बनेंगे। परिवार के साथ किसी मंदिर में जायेंगे वहां भंडारे का भी आयोजन होगा प्रसाद वितरण भी करेंगे और प्रसादी भी लेंगे। घर का माहौल भक्तिमय रहने वाला है।

लवलाइफ में आपका साथ प्रेमी को पसंद आएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति हो सकती है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे वजन बढ़ रहा है, सुबह का व्यायाम या जिम करना चालू कर दें। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही किसी सरकारी नौकरी में आवेदन का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में किया गया निवेश कम रिटर्न देगा। अपने घर के सौंदर्यीकरण में व्यस्त होकर अपने खाली समय का सर्वोत्तम उपयोग करें, जिसकी परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत सराहना की जाएगी। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है।

अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा, नहीं तो आपका प्रेमी ही आपका साथ छोड़ देगा। आपके द्वारा दिया गया दान किसी की मदद करेगा और आपको पुण्य अर्जित होगा। विद्यार्थी वर्ग को करियर को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – मैरून है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपने गुस्से पर ध्यान रखें, तुरन्त रिएक्ट ना करें खासकर कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना है। धन लाभ का योग बन रहा है, सावधानी से निवेश करें। परिवार में शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें, आप अपने समझदारी भरे व्यवहार से बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। दिन लवलाइफ के लिए काफी सकारात्मक है।

एक भरोसेमंद साथी की संगति का आनंद लेने से प्रेम बंधन मजबूत होने की संभावना है। आप किसी रोमांटिक जगह पर प्रपोज करें, संबंध स्वीकार्य होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको फिट और दुरुस्त रखेगा, जिम जाते रहें। विद्यार्थी वर्ग को गुरुजनों से कोई अच्छी सीख मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा की चाह रखने वालों की कामना पूर्ण होगी। व्यापार में कोई भी नया निवेश करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। घरेलू जीवन में आपको कुछ भ्रमित करने वाले क्षणों का सामना करना पड़ेगा। घर में पितरों की शांति के लिए पूजा का आयोजन करेंगे।

लाइफ में सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ में झिझक आपके हाथ से प्यार में चूक करवा सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। विद्यार्थियों को मोबाइल पर ज्यादा एक्टिव रहना हितकर नहीं है, पढ़ाई से मन भटक सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – श्याम है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आप उस सहकर्मी की सलाह सुनना न भूलें जो आपकी मदद करने की कोशिश करता रहता है। वित्तीय बाधाएं आपको कम बजट पर काम करने के लिए मजबूर कर सकती है। आपको घर में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पत्नी किसी बात पर नाराज हो सकती है।

दिन लव लाइफ में सामान्य है। प्यार में पिछली गलतियों के लिए अपने लव पार्टनर को माफ करना न भूलें। खाने-पीने में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक परेशानी से निजात पाने के लिए मेडिटेशन करें। जो प्रतियोगी छात्र घर से बाहर रहते हैं, उन्हें घर की याद आएगी, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – कॉफी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली पर भरोसा रखना होगा। धन संकट रहेगा। जरुरत पड़ने पर धन की कमी महसूस होगी। आपके ऊपर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात चलेगी।

पूरे परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन आपके लवलाइफ के लिए बेहतर है। आपके जीवन में किसी संवेदनशील और रोमांटिक व्यक्ति के आने की संभावना है। हृदय की समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को कॉफी छोड़ने की आवश्यकता है क्योंकि लंबे समय तक इसका उपयोग समस्याओं को जटिल बना सकता है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button