Rashifal 20 Sep : इस राशि का पूरा होगा नया घर खरीदने का सपना, देखें सभी राशियों का राशिफल
Rashifal 20 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)
Rashifal 20 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- तृतीया 21:14:32,
दिन- प्तशुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 05 आश्विन गते,
नक्षत्र- अश्विनी 26:41:47,
योग- ध्रुव 15:17:32, पश्चात-व्याघात,
करण- वाणिज् 10:54:31, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:09:45,
सूर्यास्त- 18:18:33,
दिन काल- 12:08:48,
रात्री काल- 11:51:41,
चंद्रास्त- 08:23:42,
चंद्रोदय- 19:48:50,
राहू काल- 10:43-12:14 अशुभ,
यम घंटा- 15:16-16:47 अशुभ,
अभिजित- 11:50-12:38 शुभ,
प्रदोष- 18:19-20:42 तक,
गंड मूल- 06:10-26:42 अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:10-07:41,
लाभ- 07:41-09:12,
अमृत- 09:12-10:43,
शुभ- 12:14-13:45,
चर- 16:47-18:19,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 21:16-22:45,
शुभ- 24:14-25:43,
अमृत- 25:43-27:12,
चर- 27:12-28:41,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:10 – 07:10,
बुध- 07:10 – 08:11,
चन्द्र- 08:11 – 09:12,
शनि- 09:12 – 10:13,
बृहस्पति- 10:13 – 11:13,
मंगल- 11:13 – 12:14,
सूर्य- 12:14 – 13:15
शुक्र- 13:15 – 14:16,
बुध- 14:16 – 15:16,
चन्द्र- 15:16 – 16:17,
शनि- 16:17 – 17:18,
बृहस्पति- 17:18 – 18:19,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 18:19 – 19:18,
सूर्य- 19:18 – 20:17,
शुक्र- 20:17 – 21:16,
बुध- 21:16 – 22:16,
चन्द्र- 22:16 – 23:15,
शनि- 23:15 – 24:14,
बृहस्पति- 24:14- 25:14,
मंगल- 25:14- 26:13,
सूर्य- 26:13 – 27:12,
शुक्र- 27:12- 28:12,
बुध- 28:12 – 29:11,
चन्द्र- 29:11- 30:10,
आज 20 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल
1 मेष राशि :- आज आपका दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आप उसे जीवनसाथी से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे। आप अपने कामो को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो उसे मिलने में आपको आसानी रहेगी। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्वेत है।
2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। संतान के एडमिशन को लेकर आपको कोई समस्या होने की संभावना है। आपकी कई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी से कामों को लेकर पार्टनरशिप नहीं करनी है। माताजी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगी। आपके भाई आपसे बंटवारे को लेकर बहस बाजी कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मूंगिया है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका मंगलमय रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य को आपसे करियर को लेकर कोई सलाह मश्वरा करना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको जोश में आकर किसी काम को करने से बचना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – रानी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप यदि कोई फैसला लें, तो वह परिवार के सदस्यों के हित में लें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। यदि आपने कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने बड़ों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका किसी नए घर मकान दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कत्थई है।
5 सिंह राशि :- आज के आप को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि उनके कामों में कुछ व्यवधान आ रहे थे, तो वह दूर होंगे और आपका कोई नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं घूमाने फिराने जाएंगे। कुछ पारिवारिक समस्याओं से आप दोनों के बीच भी कहासुनी हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीच है।
- Read Also : Treatment of Anemia : सिद्ध दवाएं 45 दिन में ठीक कर रही एनीमिया की बीमारी, स्टडी में दावा
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका खुशनुमा रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। परिवार में लोगों को आपकी बात खूब पसंद आएगी। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। यदि आप पास व दूर की यात्रा पर जायेंगे, तो उसमें आपको लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
7 तुला राशि :- आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्याएं दूर होंगी। आपका मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह अवश्य दूर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भगवा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप अपने कामों को योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो वह पूरे हो सकेंगे। आपका वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ाने की संभावना है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपको परेशान करेगी। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
- Read Also : Hindi Divas 2024 : तीन पीढ़ियों से हिंदी को समर्पित परिवार, रचनात्मक लेखन से लेकर ब्लॉगिंग तक में योगदान
9 धनु राशि :- आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपकी संतान किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, जिससे आप हर मुश्किल को आसानी से हल कर सकेंगे। आप अपने बिजनेस में किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरिया है।
- Read Also : Solar Energy in MP : सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कीर्तिमान रचता मप्र, उत्पादन बढ़कर हुआ 7000 मेगावॉट
10 मकर राशि :- आज आपका दिन कई समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप वाहन सावधान रहकर चलाएं। आपको किसी काम को लेकर जोखिम उठाने से बचना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग मार्केट की चालों को देखकर ही आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में नौकरी में आपको अपने बॉस से किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में दिल दे सकते हैं, जिस कारण जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
- Read Also : Balidan Divas : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी हैं राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह
11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो वह भी वह समस्या भी दूर होगी। गृहस्थ जीवन में जी रहे लोगों में समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्याम है।
12 मीन राशि :- आज आपका दिन लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप किसी भी मामले को धैर्य रखकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सिंदूरी है।
- Read Also : 100 Days of Modi 3.0 : गृह मंत्री अमित शाह ने बताई पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां
देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com