Sahkarita Chunav 2024 : सहकारी चुनाव में बड़ी गड़बड़ी, प्रत्याशी का नाम ही बदल दिया
Sahkarita Chunav 2024 : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सहकारी चुनाव में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां जिले के चिचोली नगर की समिति में चुनाव में खड़े एक प्रत्याशी का नाम ही बदल दिया गया। इस बारे में खुलासा होने और आपत्तियां आने के बाद मतगणना की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
⇓ राजेंद्र दुबे, चिचोली
Sahkarita Chunav 2024 : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सहकारी चुनाव में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां जिले के चिचोली नगर की समिति में चुनाव में खड़े एक प्रत्याशी का नाम ही बदल दिया गया। इस बारे में खुलासा होने और आपत्तियां आने के बाद मतगणना की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
जिले में 91 सहकारी समितियां है। इनमें से एकमात्र बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चिचोली के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। यहां 11 संचालकों के पद के लिए चुनाव होना था। इनमें से 8 पद अनारक्षित थे वहीं 2 महिला वर्ग और 1 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। अनारक्षित पदों के लिए 29, महिला वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 6 नाम निर्देशन पत्र आए थे।
मतदाताओं ने दिखासा उत्साह
रिटर्निंग अधिकारी राजेश वडयालकर की मौजूदगी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न हुए। इसमें कुल 1011 में 915 यानी 90.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लंबे अरसे बाद हुए चुनाव में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। वहीं बड़ी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। तड़के करीब 3 बजे तक मतगणना हुई।
- Read Also : Yuvati Se Gang Rape : युवती से गैंग रेप, भाई को कुएं में फेंका, चार आरोपियों को 20-20 साल की सजा
आकाश को कर दिया प्रकाश
इस बीच जब परिणामों की जानकारी दी जाने लगी तब यह खुलासा हुआ कि अनारक्षित वर्ग के लिए चुनाव मैदान में उतरे एक प्रत्याशी आकाश आर्य का नाम ही नहीं है।
छानबीन किए जाने पर पता चला कि आकाश की जगह प्रकाश नाम छाप दिया गया है। इस पर प्रत्याशी के अभिकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता सदन आर्य ने आपत्ति जताई। उन्होंने जानबूझकर यह गड़बडी किए जाने का आरोप भी लगाया।
मतगणना की गई स्थगित
इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी श्री वडयालकर ने अनारक्षित वर्ग की मतगणना स्थगित कर दी है। अब आम सभा में अनारक्षित वर्ग के 8 पदों के लिए मतदान एवं निर्वाचन कार्यक्रम पुन: तय कर घोषित किया जाएगा।