Aaj 01 August Ka Rashifal : इस राशि के गोचर में हो रहा परिवर्तन, संतान सुख प्राप्ति के योग

Aaj 01 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj 01 August Ka Rashifal : इस राशि के गोचर में हो रहा परिवर्तन, संतान सुख प्राप्ति के योग

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Aaj 01 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज 01 अगस्त का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए गोचर में बहुत बड़ा परिवर्तन हो रहा है। अपना अष्टम भाव के स्वामी बुध शुक्र के साथ सूर्य के घर में गोचर करेंगे। जिससे आपको संतान से संबंधित सुख प्राप्ति के योग बनेंगे। मंगल की चतुर्दशी गर्भवती महिलाओं के लिए कष्टकारी सिद्ध हो सकती है। घर में सुख साधनों की वृद्धि होगी परिवार में शांति बनी रहेगी।

कोई धार्मिक आयोजन का योग बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार प्राप्त होंगे। जो लोग सरकारी रोजगार पर बने हुए हैं। उनकी पदोन्नति होने का योग बन रहा है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धैर्य के साथ निर्णय लें। हार्डवेयर से जुड़ी कंपनियों में धन इन्वेस्ट करने से ज्यादा लाभ होने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – कॉफी है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपके लग्न में मंगल गुरु का गोचर लगातार आपको उन्नति का संकेत दे रहा है। आपके धन भाव में चंद्रमा का गोचर धन लाभ के संकेत कर रहा है। अष्टम भाव में राहु का होना आकस्मिक धन लाभ की स्थिति पैदा कर रहा है। परंतु किसी को धन कर्ज के रूप में ना दें, वापस आना मुश्किल होगा।

संतान से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बच्चों की चिंता मां को विचलित कर सकती हैं। घर में ऐश्वर्या वृद्धि का साधन लाने का योग बन रहा है। इंटीरियर डेकोरेशन जैसे घर के सौंदर्य के काम किए जा सकते हैं। परिवार में सुख शांति बने रहेगी। जीवनसाथी को पेट की हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार प्राप्त करने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए लग्न में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी चंचलता सबको मोहित करेगी। आपके घर में कोई अतिथि आने से घर का माहौल बदल सकता है। आपको अचानक विदेश यात्रा या कहीं लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। परंतु यह यात्राएं थकान भारी सिद्ध होगी।

यदि घर में किसी को गंभीर रोग था तो सर्जरी होने की स्थिति बन सकती है। भाग्य भाव में शनि का होना सफलता विलंब से देगा। कार्यक्षेत्र में ऑफिस में बॉस के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें शांति से समय व्यतीत करें। खर्च अधिक होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए समय संघर्षपूर्ण है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन लग्न में सूर्य का गोचर आपकी प्रभाव को लगातार चमका रहा है। आपके प्रभाव से लोग अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपकी लगन के सूर्य स्वामी के बारे में गोचर करने से आज आपको मानसिक चिंता हो सकती है। घर में कोई शुभ आयोजन होने की कार्यक्रम बनेंगे। तृतीय घर में केतु का होना आपके पराक्रम की वृद्धि दिखा रहा है। परंतु राहु की दृष्टि होने से भाई बहनों को किसी प्रकार का कष्ट होना संभव है।

कुटुंब भाव में मंगल गुरु की युति आने से किसी बड़ों का सानिध्य प्राप्त होने का योग बन रहा है। व्यापार की दृष्टि से दिन धन प्राप्ति का है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनका संघर्ष समाप्त हो जाएगा उन्हें सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए लग्न में बन रही बुध-शुक्र की युति आपको रोमांस से भरा रखेगी। आपकी बातों में प्यार और आकर्षण होगा कार्यक्षेत्र में सब आपसे आकर्षित रहेंगे। आपके मन के भाव एक बच्चे की तरह रहेंगे, मौज मस्ती भरा दिन है।

अाप पूरा दिन मौज मस्ती में बिताएंगे। लग्न पर आ रही शनि की सप्तम दृष्टि शाम होते थकान पैदा कर सकती है। लग्न पर आ रही मंगल की चौथी पूर्ण दृष्टि आपको नेतृत्व प्रदान कर सकती है। रोजगार क्षेत्र में मंगल गुरु का होना आपके लिए बेहद शुभ है उन्नति की योग बनेंगे। जो युवा रोजगार की तलाश में है। उन्हें धन प्राप्ति के साथ रोजगार प्राप्ति होने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए लग्न में केतु का गोचर शुभ फल देने वाला है। लग्न पर राहु की दृष्टि शाम के समय मन को थोड़ा उदास कर सकती है। लग्न के स्वामी 12वीं भाव में शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। जिससे आपका ऐश्वर्या के साधनों पर खर्च अधिक होने की संभावना है। प्रेमी जोड़ों के बीच अचानक विवाद पैदा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। परंतु धैर्य बनाए रखें, रोजगार मिलना तय है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – कॉफी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन बेहद खास होने वाला है। लग्न के स्वामी एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध के आने से शुक्र आपका स्वभाव में चंचलता पैदा कर रहे हैं। आप अपने आपको युवा महसूस कर रहे हैं। आपके अंदर ताजगी का संचार हो रहा है। कार्यक्षेत्र में मिल रही सफलताएं आपके मनोबल को बढ़ा चढ़ाकर रखेंगी।

ऑफिस में आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। अष्टम भाव में मंगल गुरु की युति पेट से जुड़ी कोई समस्या पैदा कर सकती है। छठें भाव में राहु का गोचर शत्रुओं को परास्त करेंगे। पंचम भाव में अपनी राशि के शनि स्वराशि के शनि संतान की ओर से कोई शुभ समाचार दे सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो दिन अधिक मेहनत करने का है जो आपके लिए सफलता देने वाला है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन बहुत शुभ फल लेकर आया है। लग्न पर पड़ रही मंगल की दृष्टि आपको बलशाली बना रही है। आप जिस कार्य में हाथ डाल रहे हैं वहां आपको सफलता मिलती हुई दिख रही है। सप्तम भाव में गुरु का होना आपको ज्ञानवान बना रहा है। आपकी ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ होती हुई दिखाई दे रही है।

पंचम भाव में राहु का गोचर गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं है। सेहत का ध्यान रखें, चतुर्थ भाव में शनि का गोचर घर में नया वाहन आता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार में सब बेहतर बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अपना बिजनेस करने का समय है। रोजगार की तलाश छोड़ दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गोल्डन है।

9 धनु राशि :- आज के दिन लग्न के स्वामी छठे भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। घर में सब खुशी-खुशी चल रहा है। अचानक किसी को रोग होने की संभावना बन रही है। यदि घर में कोई हृदय रोगी है तो उनका विशेष ध्यान रखें। शाम के समय खान-पान का ध्यान रखें।

आपको सिर दर्द होने की संभावना है। भाग्य भाव में बुध शुक्र की युति अचानक सफलता दे सकती है। यह युति आपसे उत्साह पूर्ण कार्य करवा रही है। आपको निरंतर कीर्ति और प्रगति प्राप्त होती दिख रही है। पारिवारिक रूप से आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे उनके लिए अभी संघर्ष करने का समय है उम्मीद ना छोड़ें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।

10 मकर राशि :- आज का दिन जोश भरा रहने वाला है। आप समाज सेवा में तत्पर रहने वाले हैं। आपके हाथों से किसी न किसी तरह से लोगों की मदद होती रहेगी। आपके अंदर का सेवा भाव आपको प्रसिद्ध बना देगा। लोगों में आपकी चर्चा होगी। सूर्य की सप्तम दृष्टि लग्न पर आने से आपको एक ख्याति प्राप्त होती दिख रही है।

पंचम भाव में मंगल गुरु की युति संतान की उन्नति को दर्शा रही है। अष्टम भाव में बुध शुक्र की युति पेट से पीड़ा दे सकती है। यदि आप एसिडिटी गैस के मरीज हैं। तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें परिवार में किसी तरह का मांगलिक आयोजन हो सकता है। रोजगार के तलाश कर रही युवाओं के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। निजी व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन मेहनत अधिक करने का है। आपकी लग्न में शनि दशम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जिससे आपके कार्यों में रुकावट आ रही है। शनि के प्रभाव से आपको किसी कार्य में विलंब देखना पड़ सकता है। परंतु कार्य न हो ऐसा नहीं होगा। लग्न पर बुध शुक्र की युति आपको रोमांटिक मूड में रखेगी।

जीवन साथी का मूड रोमांस से भरा हुआ दिखाई देगा। पंचम भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके लिए उन्नति के रास्ते खोल रही है। धन प्राप्ति की योग बने हुए हैं, अचानक धन प्राप्त होने से मन खुश होगा। आदित्य भाव में राहु की युति घर में किसी से विवाद पैदा कर सकती है। मन में शांति बनाए रखें रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज के दिन पुरानी यादों में डूबा देने का है। आपको कोई पुराना साथी याद आ सकता है। किसी मित्र से मिलना हो सकता है शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत हो ऐसा संकेत मिल रहा है। लंबी दूरी की यात्रा न करें थकान भारी सिद्ध और खर्च अधिक हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें किसी तरह की चोट लग सकती है।

जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार कर रहे हैं उनके लिए लाभ की स्थिति बनती है। यदि आप होम डेकोरेशन या गारमेंट्स से जुड़ा काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ होने का योग बन रहा है। घर में सुख शांति बनी रहेगी, मां के भावों पर नियंत्रण रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संघर्षपूर्ण समय चल रहा है परिश्रम जारी रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मजेंटा है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button