Aaj 3 August Ka Rashifal : लग्न पर मंगल गुरु की दृष्टि बढ़ाएगी इस राशि के जातकों का प्रभाव

Aaj 3 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj 3 August Ka Rashifal : लग्न पर मंगल गुरु की दृष्टि बढ़ाएगी इस राशि के जातकों का प्रभाव

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Aaj 3 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज 03 अगस्त का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। लग्न के स्वामी अष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होने का संकेत कर रहे हैं। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पुत्र संतान की कामना करने वाली महिलाओं को पुत्र की प्राप्ति हो सकती है।

विद्यार्थियों के उच्च विद्या के योग बन रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए दिन संघर्ष भरा हो सकता है। सट्टा मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए दिन धन-धान्य की समृद्धि देने वाला है। किसी को पैसा उधार ना दें, पैसा फंसने की संभावना है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – कॉफी है।

2 वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आपको रोमांचक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस में कार्यक्षेत्र में आपको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को पदोन्नति होने की संभावना है। आपके पराक्रम में लगातार वृद्धि बनी हुई है। घर में सुख शांति के साधन जुड़ेंगे परिवार में शांति बनी रहेगी।

घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी को किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन संघर्ष करने का है। उच्च विद्या के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ हो सकता है। परंतु जिस रोजगार की प्राप्ति आपको होने वाली है उससे आपको संतुष्टि नहीं होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन सौभाग्यशाली होने वाला है। आपकी लग्न के स्वामी आपके पराक्रम में गोचर कर रहे हैं। आपकी वाणी की मधुरता के कारण आपको लोगों में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

घर का कोई बिजली का उपकरण खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। मेडिकल के क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए लगातार संघर्ष का समय बना हुआ है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कॉफी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन होने वाली है। आपका मूड बहुत ही मजाकिया किस्म का बना रहेगा। मन में चंचलता के भाव उत्पन्न होंगे। परंतु किसी का मजाक बर्दाश्त करने में आपको गुस्सा आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम भी कर सकते हैं। दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है।

पराक्रम में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। परंतु उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम सिद्ध होगा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन एक बार फिर बेहतर समय दिखा रहा है। आपको विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश से किसी प्रकार का लाभ होने का योग बन रहा है। घर में सुख शांति बनी रहेगी। घर में ऐश्वर्या से संबंधित संसाधनों का आगमन होगा।

परिवार में किसी तरह का मांगलिक उत्सव हो सकता है। परंतु अचानक परिवार में किसी का ऑपरेशन होने की संभावना भी बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आपको अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए लग्न में केतु का गोचर बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है। आपकी काम करने की निष्ठा आपको प्रगति दे रही है। परंतु पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को कुछ समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं।

घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – कॉफी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन विशेष शुभ फल लेकर आया है। आपकी लग्न के स्वामी एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको लगातार धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। व्यापार से आपको विशेष लाभ होने की संभावना है। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं।

उन्हें विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा पूरे प्राप्त होने का योग बन रहा है। लेन-देन में सावधानी बर्तना। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा साबित होगा। उच्च विद्या की प्राप्ति करने का योग बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन सामान्य है, परंतु पदोन्नति के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है प्राइवेट नौकरी करने वालों को अप्रेजल मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ होता दिखाई दे रहा है। लग्न पर मंगल गुरु की दृष्टि आपके प्रभाव को बेहतरीन बनाने में लगी है। आपके प्रभाव से लोग आपकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। आपकी वाणी और आपके गुण की तारीफ हर तरफ हो रही है।

कार्यक्षेत्र में आपको दी गई जिम्मेदारी को आपको खुद निभा रहे हैं। जिससे आपको पदोन्नति का समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन कुछ खास नहीं है। परंतु रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए दिन अच्छा साबित होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गोल्डन है।

9 धनु राशि :- आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपके पिछले रोगों से मुक्ति प्राप्त करने का दिन है। जो गलतियां पहले कर चुके हैं उन्हें सुधार लें। जीवन में अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं। तो आपका दिन बहुत ही शुभ होने वाला है।

जीवनसाथी के साथ शाम के समय निश्चित रूप से बनाएं लवमेट्स कहानी फिल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य से बेहतर होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन उन्नत सिद्ध हो सकता है। सफलताएं प्राप्त होंगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।

10 मकर राशि :- आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्य में आपको उन्नति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना बनेगी। संतान पक्ष के लिए आपका दिन बहुत शुभ है।

संतान की तरफ से कोई नए समाचार प्राप्त हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें पेट में किसी तरह की समस्या पैदा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च विद्या प्राप्ति की योग बन रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अभी संघर्ष करने का समय है परंतु सफलता निश्चित रूप से मिलती दिख रही है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन लग्न में शनि का गोचर लगातार आपको सफलताएं प्रदान कर रहा है। परंतु आलस्य की अधिकता के कारण आप अपने कार्यों को आने वाले कल पर छोड़ रहे हैं। जो समय के साथ समस्या का कारण बन सकते हैं।

घर में किसी को दांत दर्द या सर दर्द की समस्या हो सकती है। आप भी विशेष ध्यान रखें चतुर्थ भाव में मंगल गुरु की युति सप्तम भाव में बुध शुक्र की युति जीवनसाथी की ओर से प्रेम की वर्षा होती हुई दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अभी और अधिक मेहनत करने का समय है परंतु सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज के दिन लग्न में राहु का गोचर कार्य में चल रही बाधा को दिखा रहा है। मन को शांत बनाए रखें। आपके सभी कार्य विलंब से पूरे होंगे। सप्तम भाव में केतु का गोचर पार्टनरशिप में उन्नति के योग दिख रहा है।

जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पराक्रम की वृद्धि होने का योग बन रहा है शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मजेंटा है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button