Betul Kisan News : मंडियों में भी हो रही किसानों से ठगी, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध

Betul Kisan News : माना जाता है कि कृषि उपज मंडियां किसानों द्वारा उपज बेचने के लिए एक सुरक्षित जगह होती है। इसके विपरित मंडियों में भी किसानों के साथ ठगी हो रही है। पिछले 4 साल से मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में किसानों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। व्यापारी, किसान का माल खरीद कर भाग जाते हैं और किसान भुगतान के लिए भटकते रहते हैं।

Betul Kisan News : मंडियों में भी हो रही किसानों से ठगी, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध

Betul Kisan News : माना जाता है कि कृषि उपज मंडियां किसानों द्वारा उपज बेचने के लिए एक सुरक्षित जगह होती है। इसके विपरित मंडियों में भी किसानों के साथ ठगी हो रही है। पिछले 4 साल से मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में किसानों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। व्यापारी, किसान का माल खरीद कर भाग जाते हैं और किसान भुगतान के लिए भटकते रहते हैं।

मध्य प्रदेश की अधिकांश मंडियों में यह सिलसिला चल रहा है। बावजूद इसके मंडी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। माल खरीद कर व्यापारियों के भाग जाने और भुगतान न करने की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बैनर तले कृषि उपज मंडी बडोरा (बैतूल) में धरना-प्रदर्शन किया गया।

लाखों रुपये लेकर गायब है एक फर्म

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के पदाधिकारी रामस्वरूप, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल और चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि बैतूल में भी किसानों के 25 लाख रुपए लेकर बैतूल मंडी की रजिस्टर्ड फॉर्म श्री हरि ट्रेडर्स वर्ष 2023 से गायब है। फर्म ने पिछले साल जून-जुलाई में यह माल खरीदा था। यह किसान अपने पैसे के लिए साल भर से ज्यादा समय से मंडी समिति और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके उनके भुगतान की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है।

इन स्थानों पर भी हो चुकी घटनाएं

उन्होंने बताया कि इससे पहले इंदौर, देवास, कुक्षी, सनावद सहित कई मंडियों में ऐसी घटनाएं हो गई है। करोड़ों रुपया किसानों का व्यापारी लेकर भाग चुके हैं। मंडी समिति की जिम्मेदारी है कि किसानों की जो भी उपज बिके उसका भुगतान व्यापारी से कराया जाएं। लेकिन, अभी तक इन घटनाओं को रोकने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

तत्काल दिलाएं किसानों को दाम

किसान संगठनों ने कई ज्ञापन देकर मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मांग की है कि किसानों को फसल का दाम तत्काल दिलाया जाएं। लेकिन अधिकारियों, शासन और प्रशासन के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है। किसानों को 2 लाख तक का नकद भुगतान तत्काल किए जाने का नियम भी है, लेकिन अधिकांश मंडियों में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।

मंडी निधि से कराया जाएं भुगतान

इसी संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े भारतीय किसान मजदूर सेना और किसान संघर्ष समिति के किसान नेता बैतूल पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की और उसके बाद बैतूल मंडी में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि किसानों का बकाया मंडी निधि से भुगतान किया जाएं।

भविष्य के लिए भी की जाएं व्यवस्था

आगे से कोई व्यापारी किसानों की उपज खरीद कर बगैर भुगतान किए भाग नहीं पाए, ऐसी व्यवस्था भी की जाएं। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदन सिंह बड़वाया, लाखन आदि शामिल थे।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button