Betul News Dams : बैतूल में 198 करोड़ के 11 डैम मंजूर, 5444 हेक्टेयर बढ़ेगा सिंचित रकबा

Betul News Dams : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बैतूल जिले के 198.02 करोड़ लागत की 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से जिले का सिंचित रकबा 5444 हेक्टेयर बढ़ जाएगा।

Betul News Dams : बैतूल में 198 करोड़ के 11 डैम मंजूर, 5444 हेक्टेयर बढ़ेगा सिंचित रकबा

Betul News Dams : बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बैतूल जिले के 198.02 करोड़ लागत की 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से जिले का सिंचित रकबा 5444 हेक्टेयर बढ़ जाएगा।

विगत कई वर्षों से बैतूल जिले की जनता द्वारा विभिन्न जल परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को इन मांगों से अवगत कराया था।

अब मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट द्वारा जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत जल परियोजनाएं

परियोजना का नाम लागत सिंचित रकबा
रामघाटी सिंचाई परियोजना116.00 करोड़3000 हेक्टेयर
कोयलारी टैंक (नहर रहित) परियोजना5.42 करोड़193 हेक्ट.
मजरीघोघरा टैंक (नहर रहित) परियोजनालागत 8.34 करोड़299 हैक्ट.
पारेगांव परियोजना9.53 करोड़280 हेक्ट.
जामगांव परियोजना5.71 करोड़170 हेक्ट.
राखीढाना परियोजना14.98 करोड़400 हेक्ट.
जाम परियोजना5.81 करोड़159 हेक्ट.
भैसादंड परियोजना10.69 करोड़314 हेक्ट.
देवरी परियोजना5.72 करोड़165 हेक्ट.
खुसरंगढाना परियोजना10.14 करोड़298 हेक्ट.
चिल्हाटी परियोजना5.68 करोड़175 हेक्ट.

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने कहा कि वे मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से भेंट कर इन जल परियोजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे। अब उनके प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति इस वार्षिक बजट में मिली है। जिससे 5444 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।

श्री उइके ने इन नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट का आभार व्यक्त किया है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button