Dulhan Ka Dance : दुल्हे को देखते ही खुशी से डांस करने लगी दुल्हन

Dulhan Ka Dance : सोशल मीडिया पर शादी को लेकर आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज आते रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दुल्हनों के वीडियो होते हैं। कहीं वे अनूठे अंदाज में एंट्री ले रही होती है तो कहीं डांस के साथ दुल्हे राजा का स्वागत कर रही होती है। कहीं दुल्हा-दुल्हन दोनों ही मिलकर ऐसा डांस करते हैं कि समां बांध देते हैं।

Dulhan Ka Dance : दुल्हे को देखते ही खुशी से डांस करने लगी दुल्हन

Dulhan Ka Dance : सोशल मीडिया पर शादी को लेकर आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज आते रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दुल्हनों के वीडियो होते हैं। कहीं वे अनूठे अंदाज में एंट्री ले रही होती है तो कहीं डांस के साथ दुल्हे राजा का स्वागत कर रही होती है। कहीं दुल्हा-दुल्हन दोनों ही मिलकर ऐसा डांस करते हैं कि समां बांध देते हैं।

पहले पूरी शादी में दुल्हनें छुई-मुई बनी रहती थी, लेकिन अब वो स्थिति नहीं रही है। अपनी शादी के यादगार पलों को हमेशा के लिए याद रखने के लिए वे भी अब कुछ न कुछ खास करने की कोशिशें करती हैं। यही कारण है कि अब शादियों में कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है।

छिपकर दुल्हे को देखने की कोशिश

एक दुल्हन का ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपने दरवाजे पर आई बारात में दुल्हे को देखने ऊपर की मंजिल से बालकनी में आती है। यहां वह छिपकर दुल्हे को पहले तो झांकने की कोशिश करती है।

दुल्हे को देखते ही डांस शुरू

उसकी कोशिश सफल भी होती है और दुल्हा उसे नजर आ जाता है। बस, इसके बाद वह इतनी खुश हो जाती है कि घर में मौजूद परिजनों की परवाह होती है और न ही बारातियों के देख लेने की ही चिंता उसे रहती है और वह खुशी से झूम उठती है। वह काफी देर तक डांस करती रहती है।

यहाँ देखें वीडियो…

ढाई लाख से ज्यादा लाइक

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @monujaathryanvi एकाउंट से ‘मनपसंद शादी करने की खुशी अलग ही होती है’ कैप्शन से शेयर किया गया है। यह वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक 98 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 लाख 60 हजार के लगभग तो लाइक ही आ चुके हैं। यही नहीं इस पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

आ रहे मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने जहां इसी तरह से शादी करने की इच्छा जता दी तो एक यूजर ने दुल्हन को सलाह दे डाली कि इतनी ही खुशी है तो नीचे जाकर डांस करने लगो। एक यूजर ने जहां दुपट्टा कहां है पूछ लिया तो एक अन्य यूजर ने जवाब भी दे डाला कि वह छिपकर दुल्हे को नचा रही है, तुम्हें क्या कष्ट है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button