Ganeshotsav 2024 : कंतारा के बप्पा अवतार ने गणेशोत्सव 2024 में बढ़ाई भव्यता

Ganeshotsav 2024 : ‘कंतारा’ ने 2022 में अपनी रिलीज के साथ एक बड़ा प्रभाव छोड़ा। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और इसके दमदार प्रदर्शन के कारण 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म कंतारा को लेकर उत्साह अभी भी बरकरार है। इस गणेश चतुर्थी पर लोग फिल्म से प्रेरित गणेश प्रतिमा का स्वागत कर रहे हैं।

Ganeshotsav 2024 : कंतारा के बप्पा अवतार ने गणेशोत्सव 2024 में बढ़ाई भव्यता

⇓ अनिल बेदाग, मुंबई

Ganeshotsav 2024 : ‘कंतारा’ ने 2022 में अपनी रिलीज के साथ एक बड़ा प्रभाव छोड़ा। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और इसके दमदार प्रदर्शन के कारण 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म कंतारा को लेकर उत्साह अभी भी बरकरार है। इस गणेश चतुर्थी पर लोग फिल्म से प्रेरित गणेश प्रतिमा का स्वागत कर रहे हैं।

इस साल गणेश चतुर्थी पर मुंबई की सडक़ें कंतारा के उत्साह से भरी हुई हैं। लोगों ने इस साल फिल्म से प्रेरित गणेश प्रतिमा का स्वागत करके खूब खुशी मनाई है। गणेश प्रतिमाओं को पंजुर्ली दैव की तरह सजाया जा रहा है, जो दिखता है कि यह फिल्म देश भर में कितनी पॉपुलर है।

यहाँ देखें वीडियो….

कंतारा ने अपनी रिलीज के साथ ही देश भर में एक अलग इंपैक्ट छोड़ा है। यह फिल्म इंडिया के गांवों की कहानी को दुनिया के सामने लाई है। कंतारा की वजह से लोगों को ग्लोबल लेवल पर इंडिया की डाइवर्स कल्चर के बारे में पता चला है।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कंतारा ने नए अवसर खोले हैं। फैंस की भारी मांग के कारण इसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है, जिससे सभी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इसकी अनूठी कहानी का अनुभव करने का मौका मिला है। तो फिर मच अवेटेड कंतारा चैप्टर-1 के साथ एक दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइएं।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button