Hare Sanp Ka Video : दुकानदार को दुर्लभ प्रजाति के सांप ने डंसा, लोगों ने बनाया बंधक

Hare Sanp Ka Video : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के भोपाली में प्रसिद्ध शिवधाम छोटा महादेव है। यहां इन दिनों सावन के चलते श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता है। खासतौर से श्रावण सोमवार पर बड़ी संख्या में यहां भक्त पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते यहां कई दुकानें भी लगी हैं।

Hare Sanp Ka Video : दुकानदार को दुर्लभ प्रजाति के सांप ने डंसा, लोगों ने बनाया बंधक

⇓ विकास ठाकरे, घोड़ाडोंगरी

Hare Sanp Ka Video : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के भोपाली में प्रसिद्ध शिवधाम छोटा महादेव है। यहां इन दिनों सावन के चलते श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता है। खासतौर से श्रावण सोमवार पर बड़ी संख्या में यहां भक्त पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते यहां कई दुकानें भी लगी हैं।

सोमवार को भी यहां दुकानें लगी थी और भक्तों का आना-जाना भी लगा था। इसी बीच केले की दुकान लगाने वाले दुकानदार राजू मोरले को दुर्लभ प्रजाति के हरे रंग के सांप ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। दुकानदार को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर लोगों को जानकारी मिलते ही उन्होंने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर दिया। उसे बंधक बनाकर रख लिया। इधर सांप को बंधक बनाकर रखने की जानकारी सतपुड़ा बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष आदिल खान को मिली।

यहाँ देखें वीडियो…⇓

बैंबो बिट वाइपर प्रजाति

इस पर वे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाईश देकर सांप को छुड़ाया। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में आजाद छोड़ दिया। आदिल खान ने बताया कि यह बैंबो बिट वाइपर प्रजाति का सांप है। यह जंगल में पेड़ों के बीच रहना पसंद करता है। यह सांप दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button