Health Tips : इनका करें सेवन, प्रेगनेंसी के बाद नहीं करना पड़ेगा डाइटिंग

Health Tips : प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला का वजन बढ़ता है। लेकिन, प्रसव के बाद बच्चे की जिम्मेदारी के साथ बढ़े हुए वजन को कम कर पाना सबके लिए संभव नहीं होता है। इसलिए कई महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद अपने मोटापे को लेकर काफी परेशान हो जाती हैं। एक महिला जब माँ बनती है तो जिम्मेदारियों के साथ उसके शरीर में भी काफी बदलाव होते हैं, जिसमे हार्मोनल बदलाव भी शामिल है।

Health Tips : इनका करें सेवन, प्रेगनेंसी के बाद नहीं करना पड़ेगा डाइटिंग

Health Tips : प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला का वजन बढ़ता है। लेकिन, प्रसव के बाद बच्चे की जिम्मेदारी के साथ बढ़े हुए वजन को कम कर पाना सबके लिए संभव नहीं होता है। इसलिए कई महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद अपने मोटापे को लेकर काफी परेशान हो जाती हैं। एक महिला जब माँ बनती है तो जिम्मेदारियों के साथ उसके शरीर में भी काफी बदलाव होते हैं, जिसमे हार्मोनल बदलाव भी शामिल है।

ऐसे में वजन कम कर पाना एक चुनौती बन जाती है। जो महिलाएं नियमित एक्सरसाइज करती हैं उनके लिए वजन कम करना अन्य महिलाओं की तुलना में फिर भी आसान होता है। लेकिन जिन महिलाओं की डिलीवरी सर्जरी द्वारा होती है उनके लिए यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा इस विषय में बताती हैं कि वो महिलाएं, जिनकी डिलीवरी सर्जरी से हुई है, उन्हें 6 महीने तक कोई भी इंटेंस एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। एक्सरसाइज न करने के कारण प्रेगनेंसी के बाद पेट की चर्बी कम करना और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, कुछ ऐसे कारगर घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना वजन कम कर सकती हैं।

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के घरेलू उपाय

अजवाइन का पानी पियें

आपने देखा होगा अक्सर महिलाओं को बच्चा होने के बाद अजवाइन का पानी पीने के लिए दिया जाता है। अगर आप स्वाद के लहजे से देखेंगी तो शायद अजवाइन का पानी आपको पसंद ना आए लेकिन अगर आपने एक बार इसके फायदे जान लिए तो इसे जरूर पियेंगी। अजवाइन के पानी को नियमित रूप से पीना चाहिए। इससे बढ़ी हुई चर्बी कम हो जाती है।

आप अजवाइन को पानी के साथ थोड़ी देर उबाल लें और फिर उसे छानकर किसी बोतल में भर लें। अब पूरे दिन इसी पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका वजन कम होगा। प्रेगनेंसी के 2 महीने बाद आप इसके सेवन का तरीका बदल सकती हैं और अजवाइन को पूरी रात पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठाकर उसे छान लें और खली पेट में इसका सेवन करें। इससे आपका वजन कम होगा।

ग्रीन टी पीएं

जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करना होता है उन्हें अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी जरूर शामिल करनी चाहिए। यह ग्रीन टी आपके वजन को घटाने में मदद करेगा। आप ग्रीन टी को अपने दूध वाली चाय या कॉफी के साथ रिप्लेस भी कर सकती हैं।

इसका सेवन करने के लिए उचित समय भोजन से पूर्व का होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। आप ग्रीन टी के साथ चीनी या शहद जैसी मीठी चीजों को अवॉयड करें फिर देखें यह आपके स्किन का ग्लो बढ़ाकर कैसे वजन कम करता है।

लौंग और दालचीनी

दालचीनी और लौंग आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। आप 2-3 लौंग को एक टुकड़े दाल चीनी और पानी के साथ उबाल लें और इसे छानकर रोजाना सुबह पीयें। ऐसा करने से आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

मुनक्का तथा बादाम

बादाम और मुनक्का फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है ऐसे में इसके नियमित सेवन से भी आपका वजन कम हो सकता है। आप नियमित रूप से 10 बादाम और 10 मुनक्का अपने आहार में शामिल कर लें। जिनकी डिलीवरी नार्मल हुई होती है वो तो कुछ दिनों बाद ही इसका सकती हैं लेकिन जिनकी डिलीवरी सर्जरी द्वारा हुई है उनको इसके सेवन से पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श ले लेनी चाहिए।

जायफल वाला दूध

जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करना होता है उन्हें जायफल वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। यह घरेलू उपाय आपके वजन को घटाने में बहुत ही असरदार साबित होता है। आप इसके अच्छे परिणाम के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल मिलाकर पी जाएं।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button