Ladli Bahna Yojana : आ गई तारीख, लाड़ली बहनों को इस दिन मिलेगी 16वीं किस्त
Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त माह में बहनों को 250 रुपये की राशि अतिरिक्त दी गई थी। यह राशि रक्षाबंधन पर्व के शगुन के तौर पर दी गई थी। यही कारण है कि लाड़ली बहनें इस योजना को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं। अब उन्हें इंतजार इस बात का था कि योजना की अगली यानी सितंबर महीने की किस्त कब आएगी।
Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त माह में बहनों को 250 रुपये की राशि अतिरिक्त दी गई थी। यह राशि रक्षाबंधन पर्व के शगुन के तौर पर दी गई थी। यही कारण है कि लाड़ली बहनें इस योजना को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं। अब उन्हें इंतजार इस बात का था कि योजना की अगली यानी सितंबर महीने की किस्त कब आएगी।
योजना के तहत वैसे तो हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच राशि लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की जाती है, लेकिन इस महीने भी त्योहारों को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि योजना की राशि 10 तारीख के पहले डाली जा सकती है। गौरतलब है कि अभी तक लाड़ली बहनों के खातों में 15 किस्त पहुंच चुकी है।
अब 16 किस्त यानी सितंबर महीने में लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित किए जाने की तारीख का ऐलान भी हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में भी राशि अंतरित की जाएगी।
- Read Also : Urvashi Rautela : उर्वशी रौतेला को सात लाख के लहंगे में देख नहीं हट रही थी फैंस की निगाहें
इतनी बहनों के खातों में पहुंचेगी राशि
सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी।
अब तक इतनी राशि दी जा चुकी
उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
योजना का यह है उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य पूरे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप में आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उन्हें जरुरी कार्यों के लिए भी किसी के आगे हाथ फैलाने की जरुरत न पड़े। इसी के चलते उन्हें हर महीने राशि उपलब्ध कराई जाती है।
योजना की शुरूआत में 1000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही थी। वह बढ़ाकर अब 1250 रुपये कर दी गई है। प्रदेश सरकार का वादा है कि इस राशि को क्रमश: बढ़ाते हुए 3000 रुपये तक किया जाएगा।
इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
⇒ अपनी 16 वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाएं।
⇒ यहां मुख्य पृष्ठ पर मेनू बार में जाने पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प नजर आएंगे।
⇒ यहां संबंधित लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा।
⇒ अब आप अपना आवेदन क्रमांक और समग्र आईडी दर्ज करें।
⇒ इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
⇒ अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी। इसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर दें।
⇒ इतना करने के बाद आपको सर्च बटन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
⇒ इसके बाद आपको योजना की 16 वीं किस्त का स्टेटस दिखाई देने लगेगा। यहां आप पूरा विवरण चेक कर सकती हैं।