Rashifal 10 Sep : इन राशियों के लिए आज से तरक्की का मार्ग होगा प्रशस्त, मिलेगी खुशखबरी

Rashifal 10 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 10 Sep : इन राशियों के लिए आज से तरक्की का मार्ग होगा प्रशस्त, मिलेगी खुशखबरी
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 10 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- सप्तमी 23:11:25
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 26 भाद्रपद गते
नक्षत्र- अनुराधा 20:02:59
योग- विष्कुंभ 24:29:31
करण- गर 10:37:09, पश्चात-वाणिज्
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:04:52
सूर्यास्त- 18:30:33
दिन काल- 12:25:40
रात्री काल- 11:34:48
चंद्रोदय- 12:20:20
चंद्रास्त- 22:35:33
राहू काल- 15:24-16:57 अशुभ
यम घंटा- 09:11-10:45 अशुभ
अभिजित- 11:53-12:43 शुभ
प्रदोष- 18:31-20:51 तक
गंड मूल- 20:03 से अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:11-10:45
लाभ- 10:45-12:18
अमृत- 12:18-13:51
शुभ- 15:24-16:57

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:57-21:24
शुभ- 22:51-24:18
अमृत- 24:18-25:45
चर- 25:45-27:12

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 06:05 – 07:07
सूर्य- 07:07 – 08:09
शुक्र- 08:09 – 09:11
बुध- 09:11 – 10:13
चन्द्र- 10:13 – 11:16
शनि- 11:16 – 12:18
बृहस्पति- 12:18 – 13:20
मंगल- 13:20 – 14:22
सूर्य- 14:22 – 15:24
शुक्र- 15:24 – 16:26
बुध- 16:26 – 17:28
चन्द्र- 17:28 – 18:31

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 18:31 – 19:28
बृहस्पति- 19:28 – 20:26
मंगल- 20:26 – 21:24
सूर्य- 21:24 – 22:22
शुक्र- 22:22 – 23:20
बुध- 23:20 – 24:18
चन्द्र – 24:18 – 25:16
शनि- 25:16 – 26:14
बृहस्पति- 26:14 – 27:12
मंगल- 27:12- 28:10
सूर्य- 28:10- 29:07
शुक्र- 29:07- 30:05

आज 10 सितंबर (मंगलवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। वरिष्ठकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में पत्नी के संग सहयोग करेंगे जिससे आप दोनों का संबंध और प्रगाढ़ होगा। अपना पैसा अनुभवी लोगों की सलाह पर लगाएं। लवलाइफ सामान्य रहेगा।

अपने लव पार्टनर के साथ अपनी भावनात्मक भावनाओं पर चर्चा करने से आपको काफी मदद मिलेगी। मन में विचारों का उबाल आने की संभावना है लेकिन शांति का आनंद लेने के लिए उन्हें नियंत्रित करने की आवश्यकता है। छात्रों को करियर में नया आयाम मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लेमन है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस की डांट पड़ सकती है। नया व्यवसाय ना करें, नुकसान की संभावना है। आपको बच्चों की इच्छाओं की पूर्ति करनी पड़ेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहतर नहीं है। कोई आपके प्रेम रिश्ते को खराब करने के लिए आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। संकटपूर्ण परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी इंश्योरेंस एजेंट से मीटिंग होगी जो आपको टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। शाम को किसी जगह मित्रों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा।

पत्नी को लेकर आप शॉपिंग मॉल जाएंगे। लवलाइफ के लिए सामान्य है। लव पार्टनर को निजी जानकारी शेयर करने से आपके हितों को नुकसान पहुंचेगा। धूम्रपान और शराब जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूरी बनाए रखने में सफलता आपको काफी मदद करेगी। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – मैरून है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायिक कार्यों के लिए लंबी यात्रा करेंगे। नए वित्तीय उद्यम लाभदायक साबित होंगे। परिवार में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें क्योंकि इससे शांतिपूर्ण माहौल खराब होगा।

ससुराल पक्ष से नाराजगी रहेगी। लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्यार का एहसास होगा, दोस्ती प्यार में बदलेगी। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवान में विवाद की स्थिति हो सकती है। आप अपने आक्रामक व्यवहार पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। पूरी जानकारी ले लेने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे, अन्यथा उल्टा असर हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्दी ही एक्जाम होंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी नीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में सुबह की तुलना में शाम को तेजी आएगी। आपको धन की वृद्धि करने के लिए आधुनिक माध्यमों और ऑनलाइन गेम में रुपया निवेश करने से लाभ होगा। भाई के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन की स्थिति है, सतर्क रहें।

माता-पिता का सम्मान करें। परिवार में शांति रहेगी। लवलाइफ के लिए सामान्य है। व्यस्तता के कारण लवपार्टनर से बात नहीं हो पाएगी। स्वस्थ जीवन का आनंद लेने के लिए आपको तनाव के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक प्रभावों को रोकने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने व्यापार में प्रगति के लिए कुछ नया करने की जरूरत होगी। व्यवसाय में आशाजनक लाभ के योग हैं। परिवार में आपके प्रोत्साहन से आपके बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पत्नी आपकी हर कार्य में सहयोगी करेगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है।

नए प्यार को आपके जीवन में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए योग और ध्यान करें। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक एक्टिविटी का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरूजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गहरा हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप अपने व्यवसाय में बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रचार सामग्री पर निवेश करेंगे। प्रचार का लाभ होगा, ग्राहक की वृद्धि होगी। घर पर अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण थोड़े भावुक रहेंगे। परिवार में ससुराल पक्ष से किसी सदस्य का आगमन होगा।

लवलाइफ के लिए बेहतर नहीं है। आपके शारीरिक कष्ट से लव पार्टनर को परेशानी रहेगी। किसी बीमारी में आपको ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि ज्यादा निराशावादी रवैया आपको और बीमार कर देगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सिल्वर है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा अत्यधिक लाभदायक साबित होगी लेकिन जब आप उसका उचित उपयोग करेंगे तभी ऐसा होगा।

प्यार में अपने लव पार्टनर से व्यंगात्मक भाषा का प्रयोग नहीं करना नहीं तो संबंध में अलगाव हो जायेगा। मानसिक बीमारियों से बचने के लिए तनाव से बचना चाहिए। जरूरतमंद दोस्तों की समय पर मदद से व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता जल्दी ही मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गहरा ग्रे है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको प्रशिक्षण कार्यक्रम की अच्छी समझ कार्यकारी व्यावसायिक रणनीतियों में मदद करेगी। करियर में नए अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। आप बिना किसी ठोस कारण के रिश्तेदारों को दोष न दें। आपकी उस व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिसके साथ रहने का आपने हमेशा सपना देखा है।

आप लवपार्टनर से रोमांटिक होंगे। शाम को कहीं बाहर घूमने जाएंगे। पूरे दिन पार्टनर साथ रह सकती है। अनावश्यक तनाव लेने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों को समय पर प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भगवा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको दृढ़ और आशावान बने रहने की जरूरत है। किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने जाना पड़ेगा। व्यस्तता के कारण आपका घरेलू जीवन प्रभावित हो सकता है। पत्नी किसी बात को लेकर काफी नाराज रहेगी। भले ही धन आगमन न हो, लेकिन इससे आप घबराएं नहीं क्योंकि आपके भाग्यशाली सितारे धन का प्रवाह बनाए रखेंगे।

लवलाइफ में रोमांच बना रहेगा। प्रेम रिश्ते में कामवासना की भावना बढ़ेगी। पार्टनर से दूरी बना हुआ है। जल्दी ही मुलाकात होगी। लंबी बीमारी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शाम को किसी दुर्घटना को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप बेकार की गपशप में न पड़ें। अपने व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको लग रहा है कि जो योजना आपके पास है उसमें मुनाफा ज्यादा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। परिवार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सचेत रहने की जरुरत है। भाईयों से विवाद हो सकता है। आपकी इच्छा से सब कुछ हो, ऐसा विचार बहुत गलत है।

सकारात्मक व सहयोग की भावना रखें। दिन बेहतर रहेगा। लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्यार में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है सावधान रहें क्योंकि कोई आपकी भावनाओं से खेल सकता है। नींद लाने के लिए नींद की गोलियाँ लेने से बचें, यह स्वास्थ्य को खराब करती है साथ में मानसिक मानोदशा पर भी विपरीत असर डालेगी। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गहरा ग्रे है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको मनोवांछित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हार्डवेयर और दवा व्यवसायियों को बहुत अधिक धन लाभ होगा। परिवार में व्यर्थ की बहस करने से शांतिपूर्ण माहौल खराब हो जायेगा। बच्चों का ध्यान दें, वे मोबाइल से गलत चीजें सीख रहे हैं।

आपका लवपार्टनर लव लाइफ को सहयोगात्मक और सरल बनाने के लिए समायोजित भाव रखेगा। शाम को पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें, स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। पार्टी में शराब ना पिएं, इससे माता जी परेशान हो सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button