Rashifal 12 Sep : परिवार में हो सकती है अनबन, पैसा कमाने करना होगा कड़ी मेहनत

Rashifal 12 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 12 Sep : परिवार में हो सकती है अनबन, पैसा कमाने करना होगा कड़ी मेहनत

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 12 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- नवमी 23:32:20
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 28 भाद्रपद गते
नक्षत्र- मूल 21:51:53
योग- आयुष्मान 22:39:49
करण- बालव 11:45:22, पश्चात-कौलव
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- धनु राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:05:51
सूर्यास्त- 18:28:10
दिन काल- 12:22:19
रात्री काल- 11:38:09
चंद्रोदय- 14:18:28
चंद्रास्त- 24:23:52
राहू काल- 13:50-15:23 अशुभ
यम घंटा- 06:06-07:39 अशुभ
अभिजित- 11:52-12:42 शुभ
प्रदोष- 18:28-20:49 तक
गंड मूल- 06:06-21:52 अशुभ
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 06:06-07:39
चर- 10:44-12:17
लाभ- 12:17-13:50
अमृत- 13:50-15:23
शुभ- 16:55-18:28

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 18:28-19:55
चर- 19:55-21:23
लाभ- 24:17-25:45
शुभ- 27:12-28:39
अमृत- 28:39-30:06

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 06:06 – 07:08
मंगल- 07:08 – 08:10
सूर्य- 08:10 – 09:11
शुक्र- 09:11 – 10:13
बुध- 10:13 – 11:15
चन्द्र- 11:15 – 12:17
शनि- 12:17 – 13:19
बृहस्पति- 13:19 – 14:21
मंगल- 14:21 – 15:23
सूर्य- 15:23 – 16:24
शुक्र- 16:24 – 17:26
बुध- 17:26 – 18:28

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 18:28 – 19:26
शनि- 19:26 – 20:25
बृहस्पति- 20:25 – 21:23
मंगल- 21:23 – 22:21
सूर्य- 22:21 – 23:19
शुक्र- 23:19 – 24:17
बुध- 24:17 – 25:15
चन्द्र- 25:15 – 26:14
शनि- 26:14- 27:12
बृहस्पति- 27:12 – 28:10
मंगल- 28:10- 29:08
सूर्य- 29:08- 30:06

आज 12 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नौकरी में भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापार के लिए लंबी यात्रा का योग है। परिवार में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिलेगी। परिवारिक विवाद सुलझने की उम्मीद है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के लिए प्रयास सफल होंगे।

शेयर मार्केट में भी रिस्क ले सकते हैं लाभ होगा। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्रेमिका का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। अनावश्यक मानसिक तनाव दोपहर बाद आ सकता है, इससे बचना है। कोई जानने वाला हॉस्पिटल में भर्ती होगा, जिसे देखने या उसका सहयोग करने जाएंगे। छात्रों को फाइनेंस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – सिंदूरी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपका कार्यस्थल पर बॉस के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। नौकरी खोजने वालों को मनोवांछित कंपनी मिलेगी। घर पर माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बहस से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। आप खुद को अच्छी भावनाओं से भरा हुआ पाएंगे। आपका पुराना उधार दिया धन वापस मिलेगा।

निवेश करने से पहले सभी दिशा निर्देश अवश्य पढ़ लें, नुकसान हो सकता है। लवलाइफ में आनन्द रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। मानसिक शांति के लिए पूजा पाठ में मन लगाइए, आराम मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए योगा करें। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी, पढ़ाई की गति बढ़ा दें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर आपके कार्यशैली की सराहना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग दिख रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ घूमने जाएंगे।

दिन लवलाइफ के लिए बेहतर नहींं है। लवमेट से किसी बात पर विवाद करना आपके संबंधों में अलगाव करवा देंगे। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप कार्य को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। आपकी कंपनी में कर्मचारी कार्य को सही से नहींं कर रहे हैं, आप कुछ कड़ा निर्णय लेंगे। आप वित्तीय मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने को प्राथमिकता दें। परिवार में सौहार्दपूर्ण रहेगा।

माँ की सलाह लें, शांति मिलेगी। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा। उनसे अविवाहित लोगों की शादी के लिए चर्चा होगी। लवलाइफ के लिए दिन ठीक नहींं है। लवलाइफ में आपके परिवार की दखल से संबंध खराब हो जाएगा। अपने मित्र मंडली में जिद्दी रवैये पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए यह शुभ समय है। शारीरिक पीड़ा आपको कष्ट देगी। डायबटीज से पीड़ित जातक डॉक्टर की सलाह लें। शुगर लेवल बढ़ रहा है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ कमाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगे। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

लवलाइफ के लिए दिन बेहतर है। अपने साथी को भावनात्मक संतुष्टि देने से आपका लवलाइफ उत्साह से भर जाएगा। वाहन को सावधानी से चलाएं, चोट लगने का योग बन रहा है। आपके प्रयास से ही आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थी कोचिंग में ज्यादा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको लंबित कार्य को पूरा करने में सीनियर सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आय के अतिरिक्त स्रोत खोजेंगे। जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

आप अपने भाई के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, भाई को ठेस पहुंचेगी। प्यार में समय पर किए गए प्रयास बेहतर रिश्ते को विकसित करने में मदद करेंगे। शाम को लवपार्टनर के साथ रोमांटिक होंगे। व्यायाम करने से आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। करीबियों को धोखा देकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी ही बढ़ाएगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – ग्रे है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी और व्यवसाय की परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। पैसों के पेचीदा मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने उतावले व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहींं तो परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। लवलाइफ रोमांचक रहेगी। पार्टनर आपकी तारीफ करेगी। किसी समस्या का निदान करने में डॉक्टर की अक्षमता बीमारी को बढ़ा सकती है। अत: अच्छे डॉक्टर से ही इलाज कराएं। विद्यार्थी करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको मनचाहा काम पूरा करने के लिए अधीनस्थों के साथ नरम व्यवहार करने की जरूरत है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। आपके पिताजी आपसे नाखुश रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप लव लाइफ में लक्ष्यों को प्राप्त करने पर तृप्ति की भावना का अनुभव करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जाएंगे। आपके प्रयास बढ़ती उम्र को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन नहींं लगेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको व्यवसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर नाराजगी अच्छी नहींं रहेगी, नियंत्रण रखें। परिवार के साथ एक छोटी लेकिन आनंददायक पिकनिक की योजना बनाना परिवार के सभी सदस्यों को तरोताजा कर देगा।

अपने लवमेट की भावनाओं को समझने से आप एक बेहतर रिश्ता विकसित करने में सक्षम होंगे। आप किसी को मदद करेंगे जिससे मन बहुत खुश रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याभ्यास के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किसी के साथ की गई मीटिंग से सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सभी बकाया कर्ज चुकाने में सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। एक स्थिर आय से आपको कई जगह निवेश करने का विचार आ सकता है।

आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाएगी। आप कम से कम एक घंटा व्यायाम के लिए निकालना शुरू करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। दूसरों के मामले में दखल ना दें तो ही अच्छा है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गहरा ग्रे है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको अतिरिक्त व्यावसायिक जिम्मेदारियां उठानी पड़ेंगी। बैकिंग में निवेश करें, फायदा होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर परिवार के सभी सदस्यों के मन को तरोताजा कर देगी, खास तौर पर दोपहर के बाद जब आपके घर किसी मेहमान का आगमन होगा।

अपने लव पार्टनर को यह बताना न भूलें कि वह आपकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, तनाव की स्थिति हो सकती है। अच्छी स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और योग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, पढ़ाई में मेहनत करते रहें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – मटमैला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर विजेता बनने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। रियल एस्टेट या ब्रोकिंग कंपनी मे काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। परिवारिक माहौल सौहर्दपूर्ण रहेगा। बच्चों पर नियंत्रण करने के लिए कुछ ठोस रणनीति पर कार्य करेंगे। लवलाइफ के लिए ठीक नहीं है।

सतर्क रहें, आपके लवमेट का आप पर हावी होना अब आपको अच्छा नहीं लगेगा। धार्मिक सत्संग या किसी प्रसिद्ध गुरु से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। आपका रोज दूसरे का स्टेट्स देखना कई लोगों को अच्छा लगता है, आपको आनन्द की अनुभूति होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भगवा है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button