Rashifal 13 Sep : आज 13 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें क्या कहते हैं सितारे

Rashifal 13 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 13 Sep : आज 13 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें क्या कहते हैं सितारे
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 13 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- दशमी 22:29:37,
दिन- प्तशुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 29 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 21:34:38,
योग- सौभाग्य 20:46:52,
करण- तैतुल 11:07:00, पश्चात-गर,
सूर्य- सिंह राशिगत,
चंद्र- धनु 27:23:00, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:06:20,
सूर्यास्त- 18:26:58,
दिन काल- 12:20:38,
रात्री काल- 11:39:50,
चंद्रोदय- 15:13:19,
चंद्रास्त- 25:28:23*,
राहू काल- 10:44-12:17 अशुभ,
यम घंटा- 15:22-16:54 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:41 शुभ,
प्रदोष- 18:27-20:48 तक,

दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 06:06-07:39,
लाभ- 07:39-09:11,
अमृत- 09:11-10:44,
शुभ- 12:17-13:49,
चर- 16:54-18:27,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:22-22:49,
शुभ- 24:17*-25:44*,
अमृत- 25:44*-27:12*,
चर- 27:12*-28:39*,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 06:06 – 07:08,
बुध- 07:08 – 08:10,
चन्द्र- 08:10 – 09:11,
शनि- 09:11 – 10:13,
बृहस्पति- 10:13 – 11:15,
मंगल- 11:15 – 12:17,
सूर्य- 12:17 – 13:18,
शुक्र- 13:18 – 14:20,
बुध- 14:20 – 15:22,
चन्द्र- 15:22 – 16:24,
शनि- 16:24 – 17:25,
बृहस्पति- 17:25 – 18:27,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 18:27 – 19:25,
सूर्य- 19:25 – 20:24,
शुक्र- 20:24 – 21:22,
बुध- 21:22 – 22:20,
चन्द्र- 22:20 – 23:19,
शनि- 23:19 – 24:17*-
बृहस्पति- 24:17* – 25:15*-
मंगल- 25:15* – 26:14*,
सूर्य- 26:14* – 27:12*,
शुक्र- 27:12* – 28:10*,
बुध- 28:10* – 29:09*,
चन्द्र- 29:09* – 30:07*,

आज 13 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपके व्यापार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेंगी। नौकरी करने वाले अपने कार्य को लक्ष्य प्राप्ति के साथ पूर्ण करेंगे। नई आर्थिक योजना पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी से बचें। परिवार में आपका सामंजस्य सभी सदस्य के साथ अच्छा रहने से सब कुछ सही चलेगा, इसलिए उत्साहपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए खुद को प्रसन्न मूड में रखें।

आपके लिए लवलाइफ में काफी चुनौतियां आने वाली है। आप खुद को प्यार में परेशान पाएंगे क्योंकि आपकी बात लवमेट से न होना आपको पागल जैसी स्थिति में ला देगा। चमकती त्वचा के लिए आप वसायुक्त और तले हुए भोजन से बचें। निजी हितों को बचाने के लिए किसी धोखेबाजी में शामिल होने से खुद को रोकें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए, तभी सफलता को प्राप्त कर पाएंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। व्यापार में आ रहीं दिक्कतें, समाप्त हो जाएगी। जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं, दिन उपयुक्त है। आपका पुराना निवेश किया गया स्टॉक शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ रहेगा जिससे धन लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। पत्नी का ख्याल रखें, वो नाराज हो सकती है।

ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। कोई रोमांटिक अवसर आपके हाथ से छूट गया तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। जो नींद का आनंद लेने के लिए शराब का सेवन करते हैं, उनके स्वास्थ्य में खराबी तो आयेगी ही। साथ में घर का माहौल भी खराब होगा। कानूनी लड़ाई में आपको विजय मिलेगी। करियर की तलाश कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको विशेषज्ञों से बहुमूल्य जानकारी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर कार्य में मन नहींं लगेगा। वीकइंड पर कहीं जाने का प्लानिंग करेंगे। कृषि उत्पाद बिक्री करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। किसी ब्रोकिंग हाउस से जुड़ेंगे, ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से धन कमाने वाले लोगों को धन लाभ होगा।

भाइयों से अनबन की स्थिति हो सकती है। परिवार में झगड़े ना हो इसके लिए माता जी सभी को हिदायत दे सकती हैं। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लवमेट के साथ आपका विचार मैच नहीं खा रहा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा पैदल चलें, ध्यान और योगा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। गरीबों को अन्नदान करें, घर में सुख-समृद्धि आएगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपके कार्यस्थल पर छुपे दुश्मन भी आपका साथ देंगे। आपके कार्य से अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार के सिलसिले लंबी यात्रा करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में अमीर बनने की इच्छा आपको किसी स्कैम में फंसा सकती है, सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग करने से आपके घर में खुशियां रहेंगी।

परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्रेम जीवन में आप सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। शरीर में दर्द और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन विषयों पर आप सहज महसूस नहींं करते, उन पर राय देने में संकोच न करें। विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गोल्डन है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कार्य की सराहना मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ज्वैलरी की दुकानों में ग्राहक की भीड़ बनी रहेगी, सोने-चांदी की खरीददारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए म्यूचुअल फंड या किसी कंपनी का आईपीओ में निवेश करें, लाभ होगा। आप परिवार की खातिर निजी खुशियों का त्याग कर सकते हैं।

पत्नी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर परिवार की सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। आपका लव पार्टनर किसी बात पर गुस्सा है, शाम की मुलाकात के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा। आप पुरानी बीमारियों को दूर रखने के लिए व्यायाम और फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना जारी रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके व्यापार क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापारिक यात्रा से आपको नए क्लाइंट मिलेंगे। भूमि और परिवहन मामलों से मनोवांछित आय होने की संभावना है। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से न केवल आपको तनाव से राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें एक आनंद का एहसास भी होगा।

दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। किसी को देखकर आकर्षित होंगे। उससे कुछ ही दिन बाद दिल की बात भी कह देंगे। बुजुर्ग व्यक्ति तनाव से बचने में सफल रहेंगे। आप लंबे समय से अपेक्षित प्रशंसा सुनेगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही परीक्षा की डेट आएगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गहरा हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर आपस की खींचतान से कार्य प्रभावित होगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। परिवार में छोटों को जैसे ही काम पड़ेगा, आपसे बातचीत करेंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

लव लाइफ में परीक्षा की घड़ी आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है। लवपार्टनर से शादी की बात करेंगे। आध्यात्म की ओर ध्यान लगाने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। निष्कर्ष पर पहुंचने पर व्यक्तिगत समस्याएं और बढ़ जायेंगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सिल्वर है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में भी लाभ के योग बहुत ही कम हैं। आर्थिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी तेज बुद्धि का लाभ उठाना न भूलें। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। लवलाइफ के लिए दिन बहुत ही सामान्य है।

प्यार में पड़ना और प्यार में होना दो अलग-अलग भावनाएं हैं। आप एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं, इसकी जानकारी परिवारवालों को होगी। भीड़-भाड़ वाली बस या ट्रेन में यात्रा करते समय ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। करियर की तलाश करने वालों को मार्केटिंग और सेल्स में जॉब मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – मैरून है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नकारात्मक विचारों से खुद को बचाने की जरूरत है। धन कमाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका निवेश अच्छी जगह होना चाहिए, चाहे वो रुपया हो या समय दोनों जरूरी है। परिवार के सदस्यों के साथ मॉल में घूमने का आनंद लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी को गिफ्ट देंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे।

अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, खास तौर पर किसी पार्टी में जाते समय, क्योंकि इससे मूड खराब हो सकता है। सामाजिक मेलजोल में आपका व्यवहार दूसरों का ध्यान खींचेगा। शाम को सर दर्द के कारण चिंता में रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में नई समस्या आएगी जिससे काम बाधित हो जायेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले थोड़ा इंतजार करके बाजार की दिशा देख लें फिर निवेश करें लाभ होगा। घर में सौहार्द बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। पत्नी मायके जाने की जिद्द करेगी। लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्यार एक एहसास है, दो आत्माओं का मिलन है और प्रेमी युगल की जोड़ी भगवान की कृपा से बनी है… ऐसी दार्शनिक बातें करके आपका प्रेमी आपको रिझायेगा।

आपको दर्दनिवारक दवाओं के अति प्रयोग से बचने की बहुत जरूरत है। जब-तक आपके पास सारे तथ्य न हों, तब-तक विवादास्पद मुद्दे उठाने से बचें। विद्यार्थियों को कॉलेज से प्रोजेक्ट मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में घमंड का सहारा न लें। नौकरी करने वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। नई जॉब की खोज न करें। साझेदारी के कार्य में परेशानी रहेगी। परिवार में सभी लोग प्रसन्न और खुशी से रहेंगे।

शाम को परिवार के साथ रेस्ट्रोरेंट जाएंगे। धन आगमन होगा। सही तरीके से ज्यादा ब्याज के चक्कर में कहीं रुपया निवेश किया तो धन हानि निश्चित है। प्यार में मानसिक पीड़ा मिलेगी। नेत्र रोग से परेशान या चश्मा का नंबर बढ़ सकता है, ध्यान रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, परीक्षाएं नजदीक हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ – गहरा ग्रे है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होगा। प्रॉपर्टी डीलर को ग्राहकों के द्वारा साइट पर बुकिंग बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। मार्केटिंग लाइन से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि एग्जाम सर पर है और तैयारी कुछ नहीं है।

आप आय का अतिरिक्त स्रोत खोजने में सफल होंगे। लवलाइफ के लिए बेहतर है। आप अपने प्रेमी को बहुत प्यारे लगेंगे। त्वचा में खुजली के कारण परेशान रह सकते हैं। रात में कोई चिंता के कारण नींद में खलल पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग कुछ नए एसाइंमेंट पर काम करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button