Rashifal 14 Sep : आज 14 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, पढ़ें आज क्या है आपकी किस्मत में

Rashifal 14 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 14 Sep : आज 14 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, पढ़ें आज क्या है आपकी किस्मत में

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 14 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- एकादशी 20:40:51,
दिन- प्तशनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 20:31:34,
योग- शोभन 18:16:28,
करण- वाणिज् 09:40:41, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- सिंह राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:06:49,
सूर्यास्त- 18:25:46,
दिन काल- 12:18:57,
रात्री काल- 11:41:31,
चंद्रोदय- 16:02:58,
चंद्रास्त- 26:36:56*,
राहू काल- 09:12-10:44 अशुभ,
यम घंटा- 13:49-15:21 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:41 शुभ,
प्रदोष- 18:26-20:48 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:39-09:12,
चर- 12:16-13:49,
लाभ- 13:49-15:21,
अमृत- 15:21-16:53,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:26-19:53,
शुभ- 21:21-22:49,
अमृत- 22:49-24:17*,
चर- 24:17*-25:44*,
लाभ- 28:40*-30:07*,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:07 – 07:08,
बृहस्पति- 07:08 – 08:10,
मंगल- 08:10 – 09:12,
सूर्य- 09:12 – 10:13,
शुक्र- 10:13 – 11:15,
बुध- 11:15 – 12:16,
चन्द्र- 12:16 – 13:18,
शनि- 13:18 – 14:19,
बृहस्पति- 14:19 – 15:21,
मंगल- 15:21 – 16:23,
सूर्य- 16:23 – 17:24,
शुक्र- 17:24 – 18:26,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:26 – 19:24,
चन्द्र- 19:24 – 20:23,
शनि- 20:23 – 21:21,
बृहस्पति- 21:21 – 22:20,
मंगल- 22:20 – 23:18,
सूर्य- 23:18 – 24:17*,
शुक्र- 24:17* – 25:15*,
बुध- 25:15* – 26:13*,
चन्द्र- 26:13* – 27:12*,
शनि- 27:12* – 28:10*,
बृहस्पति- 28:10* – 29:09*,
मंगल- 29:09* – 30:07*,

आज 14 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और बाजार दोनों सही चल रहा है। परिवार में शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में पत्नी का सहयोग करेंगे। अवविवाहित लोगों के लिए शादी की बात चल सकती है। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लवपार्टनर के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। आपको लंबी यात्रा से बचना चाहिए, खासकर रात्रि में यात्रा ना करें। कई लोगों को डायबिटीज रोग परेशान करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरिया है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर अगले सप्ताह की कार्ययोजना बनाएंगे। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों की समय पर मदद, आपको संकट के समय आसानी से काटने में मदद करेगी। लवलाइफ में बड़े पैमाने पर बदलाव आने की संभावना है। अचानक किसी खास के लिए लगाव महसूस करेंगे। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गोल्डन है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपके आधे-अधूरे मन से किए गए प्रयास मनोवांछित व्यावसायिक परिणाम लाने में असफल होंगे। आपके वित्तीय लेन-देन से ज्यादा मुनाफा नहीं होगा। पारिवारिक जीवन के प्रति लापरवाही के कारण आपको जीवनसाथी से बातचीत में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में प्रेम की वृद्धि करेगा। जोड़ों का दर्द और कमर दर्द आपको परेशान करेगा। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे, राजनीतिक लोगों से अच्छे संबंध विकसित होंगे। छात्रों को पढ़ने में मन लगेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – समुद्री हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने अधीनस्थों को कई कार्य देंगे। पुराने लंबित बकाया बिल की वसूली से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ बाहर लंबी यात्रा करेंगे। आप बच्चों के साथ बातचीत में अधिक सहजता और स्वतंत्रता लाने में सफल होंगे। आपको लवलाइफ में रोमांच फील होगा। प्यारी यादें आपको बिना किसी कारण के मुस्कुराने पर मजबूर करेगी। आप फुर्सत के समय का आनंद लवपार्टनर के साथ उठाने वाले हैं। आप करीबी सहयोगियों के साथ पिछले मतभेद को सुलझाने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को पूरे हफ्ते की पढ़ाई का विश्लेषण करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी कार्यशैली के लिए सराहना मिलेगी। आपको सबसे अच्छा वित्तीय सौदा मिलने की संभावना है। बच्चों के कारण घर पर माहौल खुशनुमा और सकारात्मक रहेगा। बच्चे घर में खुशियां, शांति और सद्भाव बढ़ाएंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी चल रही है सुधार होगा। लवलाइफ में दिन बेहतर है। प्यार को मजबूत करने के लिए आप लवलाइफ में खुलापन ला सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। नई प्रतिभा लोगों को आप में दिखेगी। आप भौतिकवादी चीजों की ओर आकर्षित होंगे। इसमें आश्चर्यचकित होने वाली कोई नई बात नहीं है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको मानसिक आवेग को नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ का योग दिख रहा है। पारिवार में पत्नी से अनबन की स्थिति हो सकती है। नाराज न हों, पत्नी आपकी जीवन संगिनी है, उनको भी आराम का पूरा अधिकार है। दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। आप लव पार्टनर से अपनी भावना व्यक्त करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको संकोच भी रहेगा। अपना वजन नियंत्रित करें और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम फिर से शुरू करें। छोटे-मोटे मुद्दों पर बहस करने के बजाय परिणाम प्राप्त करने के लिए ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप सहकर्मियों के साथ अशिष्ट व्यवहार करने से बचें भले ही आप उनके प्रदर्शन से नाखुश हों। धन वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ आप किसी खास मित्र के यहां मिलने या किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे। लवलाइफ सामान्य है। कोई अप्रत्याशित घटना दिलचस्प बना सकती है। भाग्यवादी रहें लेकिन ज्यादा भाग्य पर निर्भर रहना भी मूर्खता है, प्रयास करिए नहीं तो आलस्य आपका कैरियर खराब कर देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शुगर के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ रहा है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आलस्य कर रहे हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर आप यह साबित कर सकते हैं कि आप कंपनी की प्रगति के लिए विशेष सहयोग कर रहे हैं। पैसे का बेहतर उपयोग करें, वित्तीय स्थिति में मजबूती होगी। पारिवारिक समस्याओं को अपने जीवनसाथी के साथ साझा करने से आप कोई व्यावहारिक समाधान ढूंढ पाएंगे। लव लाइफ में वासना केवल प्रेम बंधन को खराब करेगी। सीनियर से रिलेशन में हैं। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को होगी। लंबे समय से चल रहे तनाव से आपको राहत मिलने की पूर्ण संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र ज्यादा मेहनत करें क्योंकि आलस्य बढ़ रहा है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भगवा है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा नियंत्रण रखना पड़ेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद दिख रही है। घर में अराजक स्थिति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। खर्च काफी हद तक बढ़ने की संभावना है, मॉल में कपड़ों की सेल देखकर ज्यादा ही खरीददारी कर लेंगे। लव पार्टनर से कुछ समय के लिए अलगाव का संकेत मिल रहा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के योग बन रहे हैं, सतर्क रहें। कानूनी लड़ाई और शत्रु पर विजय मिलेगी। छात्रों को जल्दी परीक्षा परिणाम देखने को मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय में सफलता सुनिश्चित है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से न केवल उन्हें एहसास होगा कि आप उनकी परवाह करते हैं बल्कि उनमें एक नई भावना का उदय भी होगा। आप अपनी लव लाइफ में रोमांच लाने के लिए भावुक भावनाओं का सहारा लेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति से आकर्षित होंगे, सतर्क रहें। स्वास्थ्य की उपेक्षा करने से पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। छात्र असफलता से परेशान ना हों, जल्दी ही सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मटमैला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष जोर लगाने की जरूरत होगी। किसी जरुरी मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ेगा। परिवार और दोस्तों से ज्यादा उम्मीदें न रखें, उनको आवश्यक सहायता प्रदान करें। दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। पूरे दिन लवमेट्स के साथ रहेंगे। शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अवांछित विचारों को अपने दिमाग में ना आने दें। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको धन लाभ का योग बन रहा है। हार्डवेयर और मेडिकल व्यवसायिकों को ज्यादा मुनाफा होगा। परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें आपका काम बनेगा। प्रेमी युगल के पारस्परिक आदान-प्रदान से प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। लवमेट्स के विचारों से सहमत रहेंगे। आप बेचैनी से पीड़ित हैं क्योंकि लगातार बीमारियां आपको परेशान कर रही हैं। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। किसी धार्मिक सत्संग में भाग लेंगे और भागवत रसामृत का पान करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button