Rashifal 16 Sep : आज 16 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें क्या लिखा है भाग्य में

Rashifal 16 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 16 Sep : आज 16 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, देखें क्या लिखा है भाग्य में

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 16 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- त्रयोदशी 15:09:39, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 01 आश्विन गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 16:32:04, पश्चात-शतभिषा,
योग- सुकर्मा 11:40:22, पश्चात-धृति,
करण- तैतुल 15:09:39, पश्चात-गर,
सूर्य- सिंह राशि 19:41:52, पश्चात-कन्या राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:07:47,
सूर्यास्त- 18:23:22,
दिन काल- 12:15:34,
रात्री काल- 11:44:54,
चंद्रोदय- 17:26:32,
चंद्रास्त- 28:56:36,
राहू काल- 07:40-09:12 अशुभ,
यम घंटा- 10:44-12:16 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:40 शुभ,
प्रदोष- 18:23-20:46 तक,
पंचक1- अहोरात्र अशुभ

दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना वर्जित है।पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:08-07:40,
शुभ- 09:12-10:44,
चर- 13:48-15:19,
लाभ- 15:19-16:51,
अमृत- 16:51-18:23,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:23-19:51,
लाभ- 22:48-24:16,
शुभ- 25:44-27:12,
अमृत- 27:12-28:40,
चर- 28:40-30:08,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:08 – 07:09,
शनि- 07:09 – 08:10,
बृहस्पति- 08:10 – 09:12,
मंगल- 09:12 – 10:13,
सूर्य- 10:13 – 11:14,
शुक्र- 11:14 – 12:16,
बुध- 12:16 – 13:17,
चन्द्र- 13:17 – 14:18,
शनि- 14:18 – 15:19,
बृहस्पति- 15:19 – 16:21,
मंगल- 16:21 – 17:22,
सूर्य- 17:22 – 18:23,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:23 – 19:22,
बुध- 19:22 – 20:21,
चन्द्र- 20:21 – 21:20,
शनि- 21:20 – 22:18,
बृहस्पति- 22:18 – 23:17,
मंगल- 23:17 – 24:16,
सूर्य- 24:16 – 25:15,
शुक्र- 25:15 – 26:13,
बुध- 26:13- 27:12,
चन्द्र- 27:12 – 28:11,
शनि- 28:11- 29:10,
बृहस्पति- 29:10 – 30:08,
(पंचाग-इंद्रप्रस्थ-दिल्ली-समयानुसार)

आज 16 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। लंबी यात्रा कर सकते हैं। आप वांछित लाभ कमाने के लिए संपत्ति के मामलों में रुचि दिखायेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने से सभी को लाभ होगा। इससे घर में शांति और सद्भाव लाने में भी मदद मिलेगी। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। प्रेम संबंध काफी मधुर रहेंगे। दिनभर लवमेट से दूर रहेंगे। शाम को किसी पार्क या रेस्ट्रोरेंट में मुलाकात होगी। आपके दोस्त तारीफ करेंगे। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। छात्रों को पढ़ाई के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – कॉफी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। शाम को धन लाभ होगा। वित्तीय स्थिति उम्मीदों के अनुरूप सुधार होने की संभावना है। कोर्ट के केस में नया अपडेट मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं समाप्त होने से घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। दिन लवलाइफ के लिए काफी बेहतर है। सामान्य कामकाज से कुछ समय रोमांटिक मुलाकात के लिए निकालना न भूलें। आप अपनी शराब पीने की आदत से छुटकारा के लिए प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत की जरूरत है, जल्द ही परीक्षा की डेट आएगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस आपसे अधिक काम की अपेक्षा करेंगे। व्यवसाय सामान्य रहेगा। माता-पिता के साथ अप्रत्याशित मतभेद उभर सकते हैं। घरेलू खर्चे बहुत अधिक रहने की संभावना है। लवलाइफ रोमांटिक रहेगा। दिनभर लवमेट्स से मोबाइल पर बातें करेंगे। जो अविवाहित हैं उन्हें यात्रा के दौरान किसी से मुलाकात होगी। खुद को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लें। विद्यार्थी वर्ग ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – ग्रे है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर सम्मानित होंगे। यात्रा के योग बना हुआ है। लंबी अवधि के निवेश पर सोच-समझकर ही निवेश करें। आपकी सलाह आपकी मां की बीमारी में रामबाण की तरह काम करेगी। इससे न केवल उसका ध्यान बीमारी से हटेगा बल्कि उसे तुरंत राहत भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद और आनंनदित रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ अच्छे संबंध साझा करने के प्रयास सफल होंगे। लवमेट्स के साथ विवाह की योजना बनेगी। आपके प्रियजन और दोस्त आपकी मदद करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बिना किसी उद्देश्य बहुत अधिक बातचीत करने से खुद को रोकें। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको व्यापार में नया साझेदार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धन हानि होगी, लेकिन जल्द ही लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखें, माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। पत्नी मायके जाने के लिए जिद्द करेगी। आपका लवलाइफ में मन नहीं लगेगा। साथी से झगड़े के आसार हैं। अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी समस्या से निपटने के लिए दिल से मुस्कुरायें स्वास्थ्य अच्छा होगा। विद्यार्थियों का जल्दी ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई में तेजी लाएं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी ग्रे है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सफलता के लिए कर्मचारियों को खुली छूट देनी पड़ेगी। मुनाफा कमाने के लिए धन संबंधी मामलों पर बारीकी से विचार करने की जरूरत है। परिवार में खुशी लाने के लिए आपको विशेष प्रयासों की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष में हो रहे किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य नहीं है। सुनिश्चित करें कि आप अपने लव पार्टनर से कुछ गंदी बातें कहने से बचें। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रचुर ऊर्जा से थकान को आसानी से दूर कर लेंगे। विद्यार्थियों को कॉलेज में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। गुरुजनों से डांट पड़ सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद लेने की संभावना है। परिवार के साथ नए कपड़े और आभूषण खरीदने जाएंगे। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। प्यार में अपनी विवेक शक्ति का प्रयोग करना न भूलें। लवमेट्स किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों के समर्थन की आवश्यकता होगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल है। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। पैसों के मामले में सुधार के संकेत दिखेंगे, लेकिन लापरवाही से खर्च ना करें। कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको परिवार के सदस्यों के आवश्यक सहयोग की जरूरत पड़ेगी। लवलाइफ में मायूसी रहेगी। आपका लव पार्टनर आपके जवाब का बेसब्री से इंतजार करेगा, उसे निराश ना करें। सोशल मीडिया पर आपकी रिच बढ़ेगी। विद्यार्थी सरकारी नौकरी के फॉर्म भरेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरिया है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आप सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको मनचाहा लाभ मिलने का योग है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था बहुत आराम मिल जायेगा। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। रिश्ते को मजबूत करने के लिए आपका लव पार्टनर आपका समर्थन कर सकता है। पेट की बीमारियों को नजरअंदाज ना करें, डॉक्टर की सलाह लें। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास का लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपकी क्षमता करियर की संभावनाओं को बढ़ाएगी। आप अप्रत्याशित रूप से धन आने की उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल और सुखमय रहेगा। पत्नी आपकी हर काम में सहयोग करेगी। उसके मायके से आपके लिए कुछ गिफ्ट आएगा। आपका प्यार और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको परिवार के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझना न भूलें। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – काला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको नए व्यावसायिक कार्यों में मदद मिलने की संभावना है। किसी भी तरह के बड़े काम में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। संकट के समय परिवार के सदस्य आपका मार्गदर्शन करेंगे। इससे आप अपनी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे। लवलाइफ में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम को गिफ्ट के साथ कुछ विशेष समय पर विशेष करने से आपके प्रेम जीवन को मजेदार बना देगा। अध्यात्म का आश्रय लेने से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को सरकारी नौकरी में अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सुनहरा भूरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आपकी कई वित्तीय समस्याएं हल हो जाएंगी। खाली समय को निस्वार्थ सेवा में लगाने से परिवार को खुशी मिलेगी। अविवाहित लोग खुद अपनी शादी की बात करेंगे। दिन लवलाइफ के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। लव रिलेशन को बचाने के लिए आपका साथी आपके लिए कुछ भी करने को तैयार है। आपका आत्मविश्वास आपको अपनी संभावनाओं को बढ़ाने में सक्षम करेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही आपको कॉमर्स के क्षेत्र में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भगवा है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button