Rashifal 17 August : आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें इस राशि के जातक

Rashifal 17 August : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 17 August : आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें इस राशि के जातक

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 17 August : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह
तिथि- द्वादशी 08:05:14, पश्चात- त्रयोदशी
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 2 भाद्रपद गते
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 11:47:54, पश्चात-उत्तराषाढ़ा
योग- प्रीति 10:46:10, पश्चात-आयुष्मान
करण- बालव 08:05:14, पश्चात-कौलव
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- धनु 17:27:45, पश्चात-मकर राशिगत
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 05:52:45
सूर्यास्त- 18:56:59
दिन काल- 13:04:14
रात्री काल- 10:56:17
चंद्रोदय- 17:26:00
चंद्रास्त- 27:50:29
राहू काल- 09:09-10:47 अशुभ
यम घंटा- 14:03-15:41 अशुभ
अभिजित- 11:59-12:51 शुभ
प्रदोष- 18:57-21:09 तक
दिक-शूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निशिद्ध है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:31-09:09
चर- 12:25-14:03
लाभ- 14:03-15:41
अमृत- 15:41-17:19

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:57-20:19
शुभ- 21:41-23:03
अमृत- 23:03-24:25
चर- 24:25-25:47
लाभ- 28:31-29:53

किस होरा में कौन सा कार्य श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 05:53 – 06:58
बृहस्पति- 06:58 – 08:03
मंगल- 08:03 – 09:09
सूर्य- 09:09 – 10:14
शुक्र- 10:14 – 11:20
बुध- 11:20 – 12:25
चन्द्र- 12:25 – 13:30
शनि- 13:30 – 14:36
बृहस्पति- 14:36 – 15:41
मंगल- 15:41 – 16:46
सूर्य- 16:46 – 17:52
शुक्र- 17:52 – 18:57

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:57 – 19:52
चन्द्र- 19:52 – 20:46
शनि- 20:46 – 21:41
बृहस्पति- 21:41 – 22:36
मंगल- 22:36 – 23:30
सूर्य- 23:30 – 24:25
शुक्र- 24:25- 25:20
बुध- 25:20 – 26:15
चन्द्र- 26:15 – 27:09
शनि- 27:09 – 28:04
बृहस्पति -28:04- 28:59
मंगल- 28:59 – 29:53

आज 17 अगस्त (शनिवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन जातकों को नई कार्यों में सफलता मिलेगी। पत्नी के साथ अच्छे संबंध बने रहें इसके लिए आप माता-पिता की बात मानें। आप अपनी जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जायेंगे। आप कृषि कार्य में प्रयोग आने वाली मशीन की खरीददारी करेंगे।

वाहन को सावधानी से चलाएं और हेलमेट जरूर पहनें, दुर्घटना हो सकती है। सर्दी-जुकाम या बुखार की बीमारी से परेशान होने का योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत ही अच्छा है, करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन जातक का काम करने का तरीका वरिष्ठ सहकर्मियों को पसंद आएगा। साझेदारी के काम में आपको फायदा होगा। घर में मेहमान आएंगे। परिवार में खुशियां मिलेगी। आपका पुराना दिया हुआ उधार रुपया मिल जायेगा। आपके चल रहे प्रेम-प्रसंग से परिवार के लोग नाराज रहेंगे।

शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको बचना है। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले हैं। संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी इवेंट में जाने का मौका मिलेगा। संगीत विधा से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लेमन है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन जातक कार्यस्थल पर दबाव की स्थिति को आसानी से संभालने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो विवाद से बचें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से सभी सदस्य खुश होंगे। आपको पुराने बिल जमा करने का दबाव रहेगा।

आपकी प्रेमी या प्रेमिका की तलाश खत्म हो जायेगी। अपने शत्रु को कई लोगों के सामने पराजित करेंगे इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा। ऑनलाइन गेम या शेयर मार्केट में निवेश से आपको धन लाभ होगा। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता मिलेगी। कम्पनी में नई सेल्स टीम बनाएंगे, जो नए ग्राहक को प्लॉट और मकान बेचेंगे। व्यापार क्षेत्र में नकदी कम आयेगी। ऑनलाइन ज्यादा व्यापार होगा। आप परिवार के सदस्यों की सनक और इच्छाओं के आगे न झुकें।

आपको नकद रुपए की जरूरत होगी। आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। महिला जातक के साथ बदसलूकी हो सकती है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने शरीर को सकारात्मक सोच के साथ रखें। अपने वाहन की सर्विसिंग या इंश्योरेंस करवा लीजिए नहीं तो परेशानी आने वाली है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। परिवार में कोईं बीमार हो सकता है जिसके वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।

आपकी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी विदेशी महिला से चैटिंग होगी। मोबाइल नम्बर का लेन-देन होगा और फिर आपस में बात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको अलग तरीके का सुकून मिलेगा। मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का बैंगनी है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई तकनीक और पिता की बात को मानने से सफलता मिलेगी। बच्चों की मदद करने के साथ-साथ उनके साथ व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत करें। अपने घरेलू खर्चे को कम करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए।

आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। एनीमिया के मरीजों को संतुलित आहार लेना नहीं भूलना चाहिए, उन्हें भोजन के साथ चाय-कॉफी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने में खुद को सक्षम बनाने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नई तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे। परिवार में अपनों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। आप अपने लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करेंगे।

आपका प्रेमी आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहेगा। दांत की पीड़ा आपको डॉक्टर के पास ले जायेगी। छोटे भाई का राजनीतिक कद बढ़ने से आपको भी प्रसन्नता होगी। आप बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी कोचिंग संस्थान में प्रवेश कराएंगे। महिला जातक पहिनने के लिए नए वस्त्र की खरीददारी करेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके सभी प्रकार के कार्य में चुनौतियाँ आएंगी। संतान पक्ष से आपको थोड़ा तनाव मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश से धन लाभ होगा। किसी के सामने अपने प्यार का खुलासा करने से आपकी प्रेमिका के द्वारा आपको चेतावनी दी जायेगी कि ऐसा न करें।

कृषि कार्य से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले जातक का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का भूरा है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपका जिज्ञासु दिमाग और जटिल समस्याओं को समझने की क्षमता कार्यस्थल पर सफलता दिलाएगी। व्यापार में आपको नया टेंडर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का स्थान परिवर्तन होगा। अच्छी खबर आपके उत्साह को बढ़ाएगी और परिवार की खुशियों में वृद्धि करेगी।

धन लाभ होगा विशेषकर दिन के उत्तरार्ध में। आपके प्रिय का कोई खास संदेश आपका उत्साह बढ़ा देगा। मांसपेशियों में दर्द होने के कारण परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने और पार्टी मानने की योजना है। बाल गिरने की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नेवी ब्लू है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सफल होने के लिए अपने स्किल में वृद्धि के लिए सहकर्मी का सहयोग लेना पड़ेगा। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातक की बिक्री कम होगी। परिवार में छोटे भाई की बुरी आदत घर के माहौल को अशांत करेगी।

आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ेगा। आपकी प्रेम यात्रा सही दिशा में चल रही है। धर्मग्रंथ शांति, प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाते हैं तो आपको धर्मग्रंथ का पाठ करना चाहिए। दोस्तों की संगति में भी आप अकेलापन महसूस करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ग्रे है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन सफल होने के लिए ज्यादा अनुभव वाले लोगों के साथ टीम बनाकर काम करेंगे। परिवार में सभी पक्ष-विपक्ष पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लीजिएगा। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभ का सौदा रहेगा। आपकी प्रेमिका ने आपको मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा है शाम को आपकी बात होगी।

आपकी अत्यधिक धूम्रपान की आदत फेफड़े में इन्फेक्शन को बढ़ा रही है। गपशप और दूसरों के बारे में बुरी बातें करने से दूरी बनाए रखना आपके लिए हितकर है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा परिणाम मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी भूरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको नई जॉब का ऑफर लेटर मिलेगा। फाइटर पायलट बनने का सपना देख रहे लोगों को प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने का योग बन रहा है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा का आनंद लेने का योग है।

वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। आपका सुन्दर व्यक्तित्व लोगों को पसंद आएगा। सकारात्मक सोचने से नकारात्मक सोच दूर हो जाएगी। खुद को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल करने से लाभ होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button