Rashifal 17 Sep : सभी राशियों का 17 सितंबर का राशिफल, किन्हें आशीर्वाद देकर जाएंगे बप्पा

Rashifal 17 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 17 Sep : सभी राशियों का 17 सितंबर का राशिफल, किन्हें आशीर्वाद देकर जाएंगे बप्पा

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 17 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

अनन्त-चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं…

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- चतुर्दशी 11:43:45, पश्चात-पूर्णिमा,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 02 आश्विन गते,
नक्षत्र- शतभिषा 13:52:29, पश्चात-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- धृति 07:47:03, पश्चात-शूल,
करण- वाणिज् 11:43:45, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:08:17,
सूर्यास्त- 18:22:10,
दिन काल- 12:13:53,
रात्री काल- 11:46:36,
चंद्रोदय- 18:02:44,
चंद्रास्त- 30:05:38,
राहू काल- 15:19-16:50 अशुभ,
यम घंटा- 09:12-10:43 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:40 शुभ,
प्रदोष- 18:22-20:45 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:12-10:43,
लाभ- 10:43-12:15,
अमृत- 12:15-13:47,
शुभ- 15:19-16:50,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:51-21:19,
शुभ- 22:47-24:15,
अमृत- 24:15-25:44,
चर- 25:44-27:12,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 06:08 – 07:09,
सूर्य- 07:09 – 08:11,
शुक्र- 08:11 – 09:12,
बुध- 09:12 – 10:13,
चन्द्र- 10:13 – 11:14,
शनि- 11:14 – 12:15,
बृहस्पति- 12:15 – 13:16,
मंगल- 13:16 – 14:18,
सूर्य- 14:18 – 15:19,
शुक्र- 15:19 – 16:20,
बुध- 16:20 – 17:21,
चन्द्र- 17:21 – 18:22,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 18:22 – 19:21,
बृहस्पति- 19:21 – 20:20,
मंगल- 20:20 – 21:19,
सूर्य- 21:19 – 22:18,
शुक्र- 22:18 – 23:17,
बुध- 23:17 – 24:15,
चन्द्र- 24:15- 25:14,
शनि- 25:14- 26:13,
बृहस्पति- 26:13 – 27:12,
मंगल- 27:12 – 28:11,
सूर्य- 28:11 – 29:10,
शुक्र- 29:10 – 30:09,

आज 17 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर आपके कार्यों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सम्मान और पद में वृद्धि का योग बन रहा है। जॉब परिवर्तन करने से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शराब पीने से बचें, आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। मोह के वशीभूत होकर कार्य करने से निराशा हाथ लगेगी।

करीबी दोस्तों से भी मदद मिलने की संभावना नहीं है। लवलाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होगी। मैरिड लाइफ आपके पार्टनर चीट कर सकते हैं, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। हाई शुगर और बीपी के मरीज डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थी वर्ग को सरकारी नौकरी में आवेदन का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नेतृत्व गुणों के कारण सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ में एक अच्छी पार्टी का आयोजन करेंगे घूमेंगे दोपहर बाद से देर शाम तक साथ रहेंगे।

लव लाइफ में दिन बहुत ही अच्छा है। पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार मिलेगा। शाम को साथी के पार्टी करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बारिश में ना भींगे, सर्दी जुकाम की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। जल्दी ही आप किसी खास काम में लंबी यात्रा करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। आप घर पर खुशनुमा समय का आनंद उठा सकते हैं, बशर्ते आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें।

दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्रेमी का विश्वास जीतें, जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों का सलाह ले लें, ज्यादा मुनाफा होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप विनोदी रिश्तेदारों की संगति का आनंद लेंगे, जो आपके तनाव को कम करने और बहुत जरूरी राहत दिलाने में काफी मदद करेंगे।

दिन लवलाइफ में रोमांच रहेगा। आपका केयरिंग नेचर और प्यार आपके लव पार्टनर के जीवन में जोश भर देगा। संगीत और रचनात्मक कार्य आपको आकर्षित करेंगे। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको लोगों से मिलने-जुलने की आदत से मार्केटिंग करने वाले लोगों को काफी मदद मिलने वाली है। आपका व्यवहार परिवार के नीरस माहौल को दूर करके खुशियां भर देगा। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत पड़ेगी।

लव लाइफ में आपके लिए पार्टनर बहुत प्यार और केयर दिखाएगा। नो कांटेक्ट सिचुएशन में स्थिति बहुत हद तक पार्टनर आपसे बार-बार बात करना चाहेगा लेकिन बात नहीं हो पाएगी। आपकी बैठे रहने की आदत मानसिक शांति के लिए घातक साबित हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मेहनत करेंगे। शुभ अंक – 2 और भगवा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। जो लोग कपड़े और हार्डवेयर का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा मुनाफा मिलेगा। माताजी की बीमारी आपको व्यस्त रखेगी। हालांकि उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

आप अपने लवपार्टनर के साथ घूमने का आनंद लेंगे। जहां विवाद हो रहा हो वहां न ही जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, मानसिक तनाव में रह सकते हैं, योगा और व्यायाम अवश्य करें। विद्यार्थियों को जल्दी ही किसी परीक्षा का परिणाम मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बैंगनी है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से कार्य करने बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति न होने से निराश होंगे। उधार दिया हुआ रुपया वापस नहीं हो रहा है जिससे आप काफी परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप संदेह से ग्रस्त हो सकते हैं।

भाइयों में अनबन की स्थिति हो सकती है। आपका लव पार्टनर आपके निराशावाद को दूर करने की कोशिश में मदद कर सकता है। पार्टनर आपको बहुत ज्यादा प्यार देगा और दिल खोलकर बातें करेगा। असंभव के बारे में अनावश्यक सोचने में ऊर्जा बर्बाद करने से बचें, बल्कि इसका सही दिशा में उपयोग करें। दोस्तों के साथ यात्रा बहुत आनंददायक रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – ग्रे है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा, बॉस की डांट पड़ सकती है। बिजनेस में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। घर पर भावनात्मक समस्याओं का सामना करने की संभावना बन रही है। अगर आप सिंगल हैं तो दिन बहुत अच्छा है, मैरिज का प्रपोजल आ सकता है। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है।

अपने लव पार्टनर की देखभाल करने से उसके मन में विशेष स्थान बना पाएंगे। फिटनेस और वजन घटाने के कार्यक्रम खुद को बेहतर स्थिति में रखने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को क्लास में गुरुजनों से बहुत ही अच्छी सीख मिलेगी।शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लेमन है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपकी प्रतिभा की सराहना करने वाले सहकर्मियों के साथ आनन्द से समय बीतेगा। निवेश सलाहकारों की मदद लेने से आपको मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको अलगाव और अकेलेपन से छुटकारा पाने में सफलता मिलेगी। आपका लव पार्टनर आपके इंद्रियों को खुशी और प्यार की सौंधी खुशबू से भर देगा।

मैरिज के पर्पज से किसी से मिलने जा रहे हैं तो दिन बेहतर है। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह न केवल किसी की संभावनाओं को कम करता है बल्कि शरीर के सामंजस्य को भी बिगाड़ता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन व्यवसाय में आप नए संबंध विकसित करने जा रहे हैं। साझेदारी बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। कोई बड़ा आर्थिक सौदा होने से लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप पिकनिक या किसी घूमने के उद्देश्य से किसी रमणीय स्थल पर जायेंगे।

लवलाइफ में आप एक-दूसरे को समझने लिए किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में आपके साथ बुरा हो सकता है। किसी सामाजिक सामारोह में जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात आपके सीनियर्स से होगी। वहां आप उनसे करियर के बारे में सलाह लेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मटमैला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आप व्यापार में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान के आने की प्रबल संभावना है जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा हो जायेगा। आप किराया वसूली के लिए किरायेदारों के पास जायेंगे।

दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। एक भरोसेमंद और मौज-मस्ती करने वाले प्रेमी की संगति का आनंद मिलेगा। आप व्यक्तिगत रूप से कुछ करने की इच्छा रखते हैं तो आप उसे मूर्त रूप दे सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गहरा गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हें नए क्लाइंट मिलेंगे और सौदा भी होगा जिससे कमीशन के रूप में धन लाभ होगा। पत्नी के साथ उनका सहयोग करने से घर का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको किसी पार्टी में जाने के लिए निमंत्रण मिलेगा। दिन प्रेम जीवन में नई उमंग और उत्साह लाएगा।

अपने साथी के साथ समय बिताएं और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें ज्यादा वर्कआउट या जिम करना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समस्या का हल जरूर निकल आएगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button