Rashifal 18 August : इस राशि के युवाओं को कॅरियर में मिलेंगी नई ऊंचाई

Rashifal 18 August : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 18 August : इस राशि के युवाओं को कॅरियर में मिलेंगी नई ऊंचाई

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 18 August : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह
तिथि- चतुर्दशी 27:04:15
दिन- प्तरविवार, सूर्य प्रविष्टे 3 भाद्रपद गते
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 10:13:54, पश्चात-श्रवण
योग- आयुष्मान 07:49:32, पश्चात-सौभाग्य
करण- गर 16:30:59, पश्चात-वाणिज
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- मकर राशिगत
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 05:53:17
सूर्यास्त- 18:56:00
दिन काल- 13:02:43
रात्री काल- 10:57:47
चंद्रोदय- 18:14:03
चंद्रास्त- 29:01:18
राहू काल- 17:18-18:56 अशुभ
यम घंटा- 12:25-14:03 अशुभ
अभिजित- 11:59-12:51 शुभ
प्रदोष- 18:56-21:09 तक
दिक-शूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिध्द है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:31-09:09
लाभ- 09:09-10:47
अमृत- 10:47-12:25
शुभ- 14:02-15:40

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:56-20:18
अमृत- 20:18-21:40
चर- 21:40-23:03
लाभ- 25:47-27:09
शुभ- 28:32-29:54

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 05:53 – 06:59
शुक्र- 06:59 – 08:04
बुध- 08:04 – 09:09
चन्द्र- 09:09 – 10:14
शनि- 10:14 – 11:19
बृहस्पति- 11:19 – 12:25
मंगल- 12:25 – 13:30
सूर्य- 13:30 – 14:35
शुक्र- 14:35 – 15:40
बुध- 15:40 – 16:46
चन्द्र- 16:46 – 17:51
शनि- 17:51 – 18:56

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:56 – 19:51
मंगल- 19:51 – 20:46
सूर्य- 20:46 – 21:40
शुक्र- 21:40 – 22:35
बुध- 22:35 – 23:30
चन्द्र- 23:30 – 24:25
शनि- 24:25 – 25:20
बृहस्पति- 25:20 – 26:15
मंगल- 26:15 – 27:09
सूर्य- 27:09 – 28:04
शुक्र- 28:04 – 28:59
बुध- 28:59- 29:54

आज 18 अगस्त (रविवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सभी साथियों का साथ मिलेगा। सीनियर्स से संबंध अच्छे होंगे। माता-पिता को आप उपहार देंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। वित्तीय मामलों में समय पर निर्णय लेने से आपको काफी बचत करने में मदद मिलेगी। मुस्कुराहट के साथ अपने साथी को यह बताना न भूलें कि आप उससे दिल से प्यार करते हैं। पूरी नींद लें, आपको अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में मदद करेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लेमन है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातक को कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। सावधान रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार के यहां से शोक संदेश आने के कारण गमगीन माहौल रहेगा। आप ज्यादा खर्च होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बारिश का आनंद लेंगे। कहीं दूर बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ का ध्यान रखें, अनावश्यक तनाव और चिंता से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। नई नौकरी में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको जॉब परिवर्तन करने की प्रबल इच्छा जागेगी। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होने की संभावना है क्योंकि परिवार के सदस्य समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। आपको ऋण से मुक्ति मिलने का समय आ गया है आपका कोई कर्ज खत्म होगा। प्रेमिका को हल्के में लेने से लव लाइफ में दरार आ सकती है। मानसिक शांति पाने के लिए खुद को रचनात्मक कार्यों में लगाना न भूलें। करीबी दोस्तों के साथ मतभेद बढ़ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको अपने कार्य में सफल होने के लिए नए तरीके से काम करने पर जोर देना होगा। आपके बच्चे किसी तनाव से पीड़ित हैं उनकी समस्या का समाधान करिए। पत्नी से संबंध मधुर रखें, तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। आर्थिक वृद्धि करने के लिए आपको रिस्क लेना पड़ेगा। लवलाइफ के लिए दिन सही नहीं है। सांस लेने में दिक्कत होने की संभावना है किसी डॉक्टर से सलाह लें। रोग से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का रिजल्ट आ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन अपने कर्मचारियों को नया कुछ करने के लिए सशक्त बनायेंगे और उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ देंगे और उनसे कहेंगे इसे करना पड़ेगा। परिवार में दूसरों के प्रति ईर्ष्यालु भावना रखने से बचें। आपको संपत्ति और वाहन क्रय विक्रय से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आपको किसी दूसरे की भावना के साथ नहीं खेलना चाहिए क्योंकि प्रेम सच्चा होता है। बाहर का तलाभुना खाने से बचें, आपके स्वास्थ्य में बहुत सुधार होगा। वजन बढ़ने के कारण आप कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्था में एडमिशन लेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इंस्टाग्राम का प्रयोग करेंगे। रिश्तेदार से आपके मधुर संबंध रहने से आपके बुरे समय में बहुत सहयोग मिलेगा। अत: बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। आप संपत्ति और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करेंगे। युवा जातक को अपने प्रेमी के साथ रहने का ज्यादा समय मिलेगा। आपकी याददाश्त बहुत ज्यादा है इससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा। मित्र के भेष में शत्रु अफवाह फैलाकर आपको बदनाम कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ने में मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप अपने व्यापार में किसी दूसरे पर ज्यादा विश्वास करने से खासकर हिसाब किताब में तो नुकसान होगा। आपकी नशे की आदत में नियंत्रण न करने की वजह से परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। व्यवसाय में मंदी आपके मुनाफे पर असर डाल सकती है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसे अपनी भावनाएं बता दें, अन्यथा देर हो सकता है। आप प्रतिकूल परिस्थितियों से साहस और दृढ़ विश्वास के साथ लड़ने के लिए अपनी गुप्त प्रतिभा का उपयोग करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन जो वास्तुकला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको विदेश से प्रस्ताव मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में बड़े बदलाव लाने वाले हैं। अपने जीवन साथी से आपको प्रशंसा मिलेगी। एकाग्रता आपकी निर्णय लेने की क्षमता में काफी मदद करेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क सुधारने का समय आ गया है। ज्यादा गुस्सा आपको सरदर्द की रोग देगा। आपका वाहन चलते-चलते रास्ते में खराब हो जाएगा आपको बहुत परेशानी होगी। यदि आप नौकरी में हैं तो पदोन्नति हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित ढंग से कार्य करना पड़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है शाम तक माहौल सही होगा। आपकी कंपनी में आर्थिक घाटे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अपनी वास्तविक क्षमताओं को पहचानने का समय आ गया है। दूसरों पर अपनी राय नहीं थोपनी चाहिए इससे आपके संबंध खराब होंगे। युवा जातक को अपने प्रेमजीवन में विवाद होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन जो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ जातक के बच्चों का स्वास्थ्य जो काफी दिनों से खराब चल रहा है बहुत आराम मिलेगा। उच्च व्यावसायिक शिक्षा के लिए अनुकूल ऋण की सहायता लेनी पड़ेगी। लव पार्टनर बेहद सहयोगी और प्यार भरे मूड में रहेगा। आपको अच्छे साहित्य का अध्ययन करना चाहिए जिससे मन प्रसन्न और ज्ञान वर्धन भी होगा। आपका मददगार स्वभाव के कारण आपकी सराहना लोगों के द्वारा होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – मटमैला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के आपको कार्यस्थल पर किसी संकट से बचने के लिए अपने सहकर्मियों का समय पर सहयोग मिलेगा। परिवार का समय पर सहयोग आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाएगा। फिक्स डिपॉजिट्स का निवेश आपको भरपूर लाभांश अर्जित करने में मदद करेगा। आपकी बुद्धि और आकर्षण के कारण किसी का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – काला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप कार्य की समय-सीमा का सख्ती से पालन करें यही सलाह दी जाती है। पारिवारिक मोर्चे पर खुशी लाने के लिए बच्चों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करना न भूलें। आर्थिक मोर्चे पर कुछ तत्काल कदम उठाने की जरूरत होगी। अपनी लव लाइफ को नजरअंदाज करने से रोमांस को झटका लगेगा। ऊर्जा वापस पाने के लिए आराम करना न भूलें। दूसरों के हित में स्वयं को शामिल कर जीवन को उत्कृष्ट बनायें। गुप्त रोग से पीड़ित जातक को डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button