Rashifal 19 Sep : 19 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, आज क्या है भाग्य में

Rashifal 19 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 19 Sep : सितंबर का सभी राशियों का राशिफल, आज क्या है भाग्य में

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 19 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- द्वितीया 24:39:18,
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 04 आश्विन गते,
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपदा 08:03:13, पश्चात-रेवती,
योग- वृद्धि 19:17:28,
करण- तैतुल 14:27:46, पश्चात- गर,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:09:16,
सूर्यास्त- 18:19:46,
दिन काल- 12:10:30,
रात्री काल- 11:49:59,
चंद्रास्त- 07:14:26,
चंद्रोदय- 19:12:09,
राहू काल- 13:46-15:17 अशुभ,
यम घंटा- 06:09-07:41 अशुभ,
अभिजित- 11:50-12:39 शुभ,
प्रदोष- 18:20-20:43 तक,
गंड मूल- 08:03 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 06:09-07:41,
चर- 10:43-12:15,
लाभ- 12:15-13:46,
अमृत- 13:46-15:17,
शुभ- 16:48-18:20,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 18:20-19:49,
चर- 19:49-21:17,
लाभ- 24:15-25:44,
शुभ- 27:12-28:41,
अमृत- 28:41-30:10,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 06:09 – 07:10,
मंगल- 07:10 – 08:11,
सूर्य- 08:11 – 09:12,
शुक्र- 09:12 – 10:13,
बुध- 10:13 – 11:14,
चन्द्र- 11:14 – 12:15,
शनि- 12:15 – 13:15,
बृहस्पति- 13:15 – 14:16,
मंगल- 14:16 – 15:17,
सूर्य- 15:17 – 16:18,
शुक्र- 16:18 – 17:19,
बुध- 17:19 – 18:20,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 18:20 – 19:19,
शनि- 19:19 – 20:18,
बृहस्पति- 20:18 – 21:17,
मंगल- 21:17 – 22:16,
सूर्य- 22:16 – 23:16,
शुक्र- 23:16 – 24:15,
बुध- 24:15 – 25:14,
चन्द्र- 25:14 – 26:13,
शनि- 26:13 – 27:12,
बृहस्पति- 27:12 – 28:11,
मंगल- 28:11- 29:11,
सूर्य- 29:11 – 30:10,

आज 19 सितंबर 2024 का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। करियर में परिवर्तन का योग दिख रहा है। जॉब परिवर्तन से लाभ होगा। परिवार में बच्चों की मासूमियत मन को प्रसन्न करेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। मायके पक्ष से किसी का आगमन होगा।

दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आप अपने सपनों के राजकुमार या राजकुमारी से मिलने की प्रबल इच्छा रखेंगे। आपकी पहचान में वृद्धि होगी, आपका कोई ट्वीट या वीडियो वायरल होगा जिससे आपकी लोगों तक पहुंच बढ़ेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें क्योंकि फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा दिख रहा है। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही सरकारी नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपको करियर विकास के अवसरों से भरे माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा। धन आगमन की स्थिति अच्छी होगी, आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों में शुभ समाचार मिलेगा। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

दिन लवलाइफ के लिए अच्छा है। अपने प्रेमी संग छोटी और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। एक्सट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा ऊंची रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपना विशेष ख्याल रखें शुगर लेवल बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में नई सीख मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप किसी ऐसे संगठन से जुड़ेंगे, जो अपने लोगों की परवाह करता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात करेंगे। दैनिक आय में वृद्धि होगी। धन आगमन से संतुष्ट रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग ही आपको घर में सुख-सौहार्द बनाए रखने में मदद करेगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

लव लाइफ को फिर से शुरू करने के लिए आपको पिछली गलतियाँ भूलने की जरूरत है। अगर आप एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं तो सावधान रहें किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। लिवर के मरीजों को अपनी समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए खानपान और शुद्ध पानी का प्रयोग करना जरूरी होगा। भरोसेमंद दोस्त आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, करियर को लेकर जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय को बेहतर बनाने के प्रचुर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन आप उनसे लाभ उठाने में असफल न हों इसका ध्यान रखना है। धन निवेश करते समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। धोखे से नुकसान होता हुआ दिख रहा है।

आपको परिवार के साथ संबंधों में सामंजस्य बिठाने का सुनहरा अवसर तलाशना पड़ेगा। परिवार के सभी सदस्य आपको सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लवलाइफ में कुछ अप्रत्याशित देखने को मिल सकता है। प्यार में कई उम्मीदें पूरी होने की संभावना है। आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के साथ टीम बनाना भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ने में मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको प्रशंसा और तारीफ मिलेगी, क्योंकि कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी। खर्च अधिक और इनकम कम होगी। महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धन की कमी महसूस होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।

सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। अपने लवपार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से आपको प्यार के बंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अपच या गैस, एसिडिटी के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भगवा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपनी क्षमताओं पर दृढ़ विश्वास कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने में मदद करेगा। अपने कार्य में कुछ नया करके बॉस की नजर में बने रहेंगे। घर में उत्सव के माहौल में हिस्सा लेने से आपका तनाव कम हो जाएगा। आपकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देख रहे हैं।

लवलाइफ में कठोर नियमों पर टिके रहना नुकसानदेह हो सकता है। लवपार्टनर से अनबन हो सकती है। उन चीजों पर काम करने के लिए फायदेमंद दिन है जो आपके स्वास्थ्य में सुधार लाएँगी। छात्रों को गुरुजनों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समाधान मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपकी दृढ़ता से आशाजनक व्यावसायिक परिणाम मिलने की संभावना है। वित्तीय मामलों में चीजें बेहतरी की ओर बदलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य होने वाला है जिससे पारिवारिक लोग आपस में सहयोग की भावना से एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे।

घर में पितरों की शांति के लिए पितृ पूजन का आयोजन करेंगे। दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। अत्यधिक रोमांटिक मूड आपको लवपार्टनर के और करीब लेकर आएगा। आपके मददगार स्वभाव के कारण आपको सराहना मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी नए स्किल सीखने का जुनून करियर में अच्छे अवसरों को दिलाने में मदद करेगा। वित्तीय मामलों में ज्यादा ब्याज के प्रलोभन से बचना होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर न केवल सभी को रोमांचित करेगी, बल्कि पारिवारिक माहौल में एक नई भावना का संचार भी करेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

दिन लवलाइफ में प्रेमी का विश्वास जीतने का है। विश्वास की भावना प्रेम बंधन को मजबूत करेगी। लवपार्टनर को कहीं घूमाने ले जाएं। सड़क पार करते समय सावधान रहें, खासकर लाल बत्ती पर क्योंकि किसी की लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को करियर से संबंधित नई सूचना प्राप्त होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भगवा है।

9 धनु राशि :- आज के दिन उत्कृष्ट कम्युनिकेशन स्किल के कारण सभी क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस आपके कार्य से काफी खुश रहेंगे। आप धन की व्यवस्था करके अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाएंगे। ऑनलाइन गेमिंग या शेयर में निवेश से धन लाभ होगा। पत्नी का साथ आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकता है।

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आप प्रेम जीवन में कड़वी छोटी-छोटी बातों को माफ कर दें। एक्स को वापस आने की उम्मीद है। मानसिक कष्ट से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधियों से निपटने में आपको बहुत कूटनीतिक होने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में ध्यान दें, अन्यथा आप एक करियर का बेहतरीन मौका खो सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों को प्रशिक्षण देना पड़ेगा। आपको एक आकर्षक निवेश का अवसर मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा का योग है। माता-पिता का मार्गदर्शन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

लवलाइफ में अपने प्रेमी संग किसी पार्क में बैठकर मीठी बातें करना, मन को आनंदित करेगा। किसी पुराने विवाद का नोटिस मन को परेशान कर सकता है। कुछ लोगों को बीमारी से बहुत आराम मिलने वाला है। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर काम करने में मन नहीं लगेगा कोई बात आपको परेशान करेगी। परिवार में आपसे उम्मीद की जायेगी कि आप कुछ अच्छा करें जिससे आपकी प्रगति से नाम सम्मान की वृद्धि हो। अच्छी मौद्रिक स्थिति आपको किसी की मदद करने में सक्षम बनाएगी।

आप अपने लव पार्टनर को अपने साथ पाएंगे जो आपके कार्यों में आपका उत्साहवर्धन करेगा। एक रमणिक स्थल की यात्रा आपको प्रसन्नता देगी और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेगी। किसी की आलोचना करना आपके लिए सही नहीं है इसीलिए इससे बचें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – काला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। अपने व्यापार में प्रगति के लिए आप लोन लेंगे या सीसी लिमिट को बढ़वा सकते हैं। आप शाम को पारिवारिक जन के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

अपने मन की बात कह देना और उसे प्रेमी से पूरा करवाना आपकी कला पर निर्भर करेगा। कुछ हाई प्रोफाइल व्यक्तियों से मिलते समय आप घबराएं नहीं और आत्मविश्वास न खोएं। परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपको एक नई लेकिन सकारात्मक दिशा में ले जायेगा।शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button