Rashifal 24 Sep : चिंताओं से मिलेगा छुटकारा, होगा अटका काम, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 24 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 24 Sep : चिंताओं से मिलेगा छुटकारा, होगा अटका काम, पढ़ें आज का राशिफल

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 24 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- सप्तमी 12:38:14, पश्चात-अष्टमी,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 09 आश्विन गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 21:53:09,
योग- व्यतिपात 25:25:25,
करण- बव 12:38:13, पश्चात- बालव,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- वृषभ 09:54:24, पश्चात-मिथुन राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:11:45,
सूर्यास्त- 18:13:45,
दिन काल- 12:02:00,
रात्री काल- 11:58:29,
चंद्रास्त- 12:57:13,
चंद्रोदय- 23:02:11,
राहू काल- 15:13-16:44 अशुभ,
यम घंटा- 09:12-10:43 अशुभ,
अभिजित- 11:49-12:37 शुभ,
प्रदोष- 18:14-20:39 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:12-10:43,
लाभ- 10:43-12:13,
अमृत- 12:13-13:43,
शुभ- 15:13-16:44,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:44-21:13,
शुभ- 22:43-24:13,
अमृत- 24:13-25:43,
चर- 25:43-27:13,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 06:12 – 07:12,
सूर्य- 07:12 – 08:12,
शुक्र- 08:12 – 09:12,
बुध- 09:12 – 10:12,
चन्द्र- 10:12 – 11:13,
शनि- 11:13 – 12:13,
बृहस्पति- 12:13 – 13:13,
मंगल- 13:13 – 14:13,
सूर्य- 14:13 – 15:13,
शुक्र- 15:13 – 16:13,
बुध- 16:13 – 17:14,
चन्द्र- 17:14 – 18:14,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 18:14 – 19:14,
बृहस्पति- 19:14 – 20:14,
मंगल- 20:14 – 21:13,
सूर्य- 21:13 – 22:13,
शुक्र- 22:13 – 23:13,
बुध- 23:13 – 24:13,
चन्द्र- 24:13- 25:13,
शनि- 25:13 – 26:13,
बृहस्पति- 26:13 – 27:13,
मंगल- 27:13- 28:13,
सूर्य- 28:13- 29:12,
शुक्र- 29:12 – 30:12,

आज 24 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह काफी हद तक दूर होगी। आपको पारिवारिक मामलों को दूर करने की आवश्यकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपको अपने मन में चल रही उलझनो को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप संतान की फरमाइश पर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपको संतान से पढ़ाई को लेकर चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको जीवनसाथी की बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन फिर भी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। आप शेयर मार्केट में धन लगाएंगे, तो उसमें आपको मार्केट की चालों को ध्यान में रखकर धन लगाना, आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन आदि अप्लाई किया है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर यदि लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो उससे आपको जीत मिलेगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने की कोशिश करें। जीवनसाथी अपने करियर को लेकर आपसे कोई बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके कुछ नए लोग आपके बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। किसी पत्रक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर लिए सोच समझकर आगे बनाना होगा। आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में आपको किसी काम को करने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट बना रहेगा, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपने अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया हुआ है, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका प्रसन्नता दिलाने वाला रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ेगी। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेगा। आपके आस-पास में रह रहे लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जैसे परिवार में खुशियां रहेंगे सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी संपत्ति को लेकर खटपट होगी, लेकिन आप चुप लगाएं, तो बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हे कोई अच्छी खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। संतान के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में आपको नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को भौतिक व बौद्धिक रूप से मानसिक छुटकारा मिलेगा। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। बिजनेस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में कोई घर से दूर नौकरी में कार्यरत सदस्य परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। जीवनसाथी से यदि कामो को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको धन एवं स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी लापरवाही आपको परेशान करेगी। व्यापार में भी आपको किसी डील को फाइनल करने की समस्या आएगी और वह आपके हाथ से निकल सकती है, लेकिन आप परिवार में किसी बात पर वाद विवाद को दूर करने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बेवजह बढ़ सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने की सोचा है, तो आप अभी कुछ समय रुक जाएं, तो ही बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button