Rashifal 25 Aug : इस राशि को मिलेगी शारीरिक पीड़ा और रोग से राहत

Rashifal 25 Aug : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 25 Aug : इस राशि को मिलेगी शारीरिक पीड़ा और रोग से राहत

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 25 Aug : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

हरछठ-बलदाऊ षष्ठी की शुभकामनाएं

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- सप्तमी 27:38:36*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- भरणी 16:44:03, पश्चात- कृतिका,
योग- ध्रुव 24:27:30*,
करण- विष्टिभद्र 16:30:27, पश्चात- बव,
सूर्य- सिंह राशिगत,
चंद्र- मेष 22:28:37, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:56:55,
सूर्यास्त- 18:48:47,
दिन काल- 12:51:51,
रात्री काल- 11:08:38,
चंद्रास्त- 11:50:14,
चंद्रोदय- 22:34:23,
राहू काल- 17:12-18:49 अशुभ,
यम घंटा- 12:23-13:59 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:49 शुभ,
प्रदोष- 18:49-21:04 तक,
गंड मूल- 05:56-18:05 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:33-09:10,
लाभ- 09:10-10:46,
अमृत- 10:46-12:23,
शुभ- 13:59-15:36,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:49-20:12,
अमृत- 20:12-21:36,
चर- 21:36-22:59,
लाभ- 25:47*-27:10*,
शुभ- 28:34*-29:57*,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 05:57 – 07:01,
शुक्र- 07:01 – 08:06,
बुध- 08:06 – 09:10,
चन्द्र- 09:10 – 10:14,
शनि- 10:14 – 11:19,
बृहस्पति- 11:19 – 12:23,
मंगल- 12:23 – 13:27,
सूर्य- 13:27 – 14:32,
शुक्र- 14:32 – 15:36,
बुध- 15:36 – 16:40,
चन्द्र- 16:40 – 17:44,
शनि- 17:44 – 18:49,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:49 – 19:45,
मंगल- 19:45 – 20:40,
सूर्य- 20:40 – 21:36,
शुक्र- 21:36 – 22:32,
बुध- 22:32 – 23:27,
चन्द्र- 23:27 – 24:23*,
शनि- 24:23* – 25:19*,
बृहस्पति- 25:19* – 26:15*,
मंगल- 26:15* – 27:10*,
सूर्य- 27:10* – 28:06*,
शुक्र- 28:06* – 29:02*,
बुध- 29:02* – 29:57*,

आज 25 अगस्त (रविवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको विदेश जाने का योग बन रहा है। आप किसी से उधार लिए हैं वह सबके सामने उधार लौटाने के लिए कहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी से टकराव हो सकता है। करियर के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपको बड़ा कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों से सुख की प्राप्ति होगी सभी मनोनुकूल व्यवहार करेंगे। प्रेम संबंध में आप दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। खांसी में रात को आराम रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – मटमैला है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होने का योग बन रहा है। यात्रा के योग प्रबल हैं। भाइयों के साथ आपके संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। दैनिक आय में कमी आने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश धन लाभ दिलाएगा। ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी लाभ होता हुआ दिख रहा है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है वाद-विवाद से बचें। आपके विश्वासपात्र आपकी बुराई करेंगे। सन्तान से आपको सुख प्रसन्नता और सम्मान की अनुभूति होगी। प्रेमिका संग मेल होता हुआ, दिख नहीं रहा है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको किसी से प्रेम होता हुआ दिख रहा है या आप किसी के प्रति आसक्त होने वाले हैं। आप वाहन की खरीद कर सकते हैं। शत्रु पर विजय मिलेगी। किसी मुकदमें में आपके पक्ष में आदेश आएगा। आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। अपने व्यापार में कई लोगों को रोजगार देने वाले हैं। रोग से छुटकारा मिलने का योग बन रहा है। परिवार में असंतोष का माहौल दिख रहा है। करियर के लिहाज से दिन बेहतर है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गहरा ग्रे है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सभी प्रकार की शारीरिक पीड़ा और रोग से बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। प्रेम संबंध में आप आगे बढ़ते हुए रिश्ते मजबूत करने की बात करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण डॉक्टर की सलाह लेंगे। आप ज्ञान में वृद्धि के लिए धार्मिक पुस्तक का पाठ करेंगे। व्यापार के काम से आप दूसरे शहर या विदेश की यात्रा करेंगे। कहीं आप निवेश करने जा रहे हैं तो उचित समय नहीं है, विचार अवश्य कर लें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपके लिए यात्रा करते समय पर्स या कीमती सामान खो सकता है। आप वात संबंधी रोग से कष्ट में रहेंगे। बाहरी भोजन या फास्टफूड का सेवन आप बंद कर दीजिए, यदि उत्तम स्वास्थ्य और वात रोग से मुक्ति चाहते हैं। अपने प्रिय जन से वाद विवाद में न उलझें शांति से जबाब देने से बात नहीं बिगड़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करते हुए भी कोई सामने से टक्कर मार देगा जिस कारण झगड़ा होता हुआ दिख रहा है। शेयर मार्केट में फ्यूचर स्टॉक में निवेश से धन प्राप्ति होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मित्रों के साथ समय बीतेगा। मित्रों से सम्मान भी मिलेगा। जिस काम के लिए किसी से मिलने जा रहे हैं वो आपका काम नहीं होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रु की वृद्धि होती हुई दिख रही है। माता का स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो जायेगा। आप खाने की सामग्री की खरीददारी करेंगे, बाहर से फेमस खाने का सामान पैक करवाकर परिवार के सभी सदस्यों के लिए लायेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातक को भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमिका/प्रेमी के साथ सुखद समय बीतेगा। मन की समस्त कामना की पूर्ति होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति और शत्रु की पराजय होगी। आपका पुत्र विदेश काम करने या पढ़ाई के लिए जा रहा है। व्यापार में यदि किसी के कहने पर निवेश कर रहे हैं तो शुभ दिन नहीं है। प्रेम संबंध में आपको उपहार की प्राप्ति होगी वस्त्रादि मिल सकता है। पुराने विवाद के कारण से पुलिस या थाने के चक्कर लग सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी पुरानी बातें याद की जाएगी मन प्रसन्नचित होगा। किसी वैवाहिक समारोह के कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे, इससे मन को शांति मिलेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए यात्रा का होने वाला है, आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। शाम तक थकान महसूस करेंगे। आपका कोई काम नहीं बनेगा जिस कारण आपको मानसिक असंतोष रहेगा। दुष्ट लोगों के द्वारा आपको कष्ट होगा। ज्वर रोग से आप पीड़ित हो जायेंगे डॉक्टर की सलाह अवश्य लीजिए। किसी समारोह में शामिल होंगे जहां आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह समाप्त हो जाएगा। शाम को लवपार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। वाहन चलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान दें। दिन आपके लिए बेहद शुभ है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए स्थान परिवर्तन का दिख रहा है, यदि आप जॉब परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो उत्तम दिन है। आप लवमेट के साथ दिन बिताएंगे। एक सुखद अनुभव का एहसास होगा। लवमेट के साथ बारिश का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है। दुष्ट लोगों की संगति ना करें, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हो रही है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने का योग बन रहा है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातक को उच्च पद की प्राप्ति होगी जिससे संगठन में मजबूत स्थिति हो जायेगी। आपके कर्मी आपके हित के लिए तत्पर रहेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपके लिए नई जॉब ज्वाइन करने का है या व्यापार में नया कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक सम्पत्ति में बंटवारे के कारण कुटुम्ब में सदस्यों के बीच घृणा रहेगी। आप शारीरिक पीड़ा या कमर में दर्द से आपको राहत मिलेगी। आपको भोजन का स्वाद अच्छा नही लगेगा, आपका मन स्थिर नहीं लग रहा है। आपको अचानक किसी कारण से दूसरी जगह जाना पड़ेगा, जो आपके लिए कष्टकारी होगा। आपको प्रेमिका की बात या आदत के कारण बहुत गुस्सा आएगा जिससे झगड़ा हो सकता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवार में अशांति हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपके मन की कामना पूर्ण होने का है। आप जिससे मिलना बात करना पसंद करते हैं उससे मुलाकात होगी। परिवार सहित आप कहीं घूमने जायेंगे बाहर ही भोजन करेंगे। आपको हीरा, स्वर्ण या चांदी की खरीददारी करने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से किसी बात पर अनबन होती दिख रही है। आप किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे या किसी समारोह में शामिल होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आप स्वस्थ महसूस करेंगे मानसिक रोग में भी बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैगनी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि झूठ न बोलें नही तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आप परिवार के साथ सुख की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र में मीटिंग का नेतृत्व आप करेंगे। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई आपको अपमानित करने की योजना बना रहा है। किसी रोग के कारण आपको भोजन करने में असुविधा होगी। आप गरीबों की मदद धन या वस्त्र से करेंगे और मंदिर में दान भी करेंगे। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक्टिव रहेंगे। आपका ट्वीट लोगों को पसंद आएगा। लाइक्स और कमेंटस के साथ फॉलोवर की भी वृद्धि होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – केसरिया है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button