Rashifal 28 Sep : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे हर काम, देखें आज का राशिफल

Rashifal 28 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 28 Sep : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे हर काम, देखें आज का राशिफल

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 28 Sep : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- एकादशी 14:49:17, पश्चात-द्वादशी,
दिन- प्तशनिवार, सूर्य प्रविष्टे 13 आश्विन गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 27:36:53,
योग- सिद्ध 23:49:33,
करण- बालव 14:49:17, पश्चात- कौलव,
सूर्य- कन्या राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:13:46,
सूर्यास्त- 18:09:00,
दिन काल- 11:55:13,
रात्री काल- 12:05:17,
चंद्रास्त- 16:02:12,
चंद्रोदय- 27:00:00,
राहू काल- 09:13-10:42 अशुभ,
यम घंटा- 13:41-15:10 अशुभ,
अभिजित- 11:48-12:35 शुभ,
प्रदोष- 18:09-20:36 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:43-09:13,
चर- 12:11-13:41,
लाभ- 13:41-15:10,
अमृत- 15:10-16:40,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:09-19:40,
शुभ- 21:10-22:41,
अमृत- 22:41-24:12,
चर- 24:12-25:42,
लाभ- 28:44-30:14,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:14 – 07:13,
बृहस्पति- 07:13 – 08:13,
मंगल- 08:13 – 09:13,
सूर्य- 09:13 – 10:12,
शुक्र- 10:12 – 11:12,
बुध- 11:12 – 12:11,
चन्द्र- 12:11 – 13:11,
शनि- 13:11 – 14:11,
बृहस्पति- 14:11 – 15:10,
मंगल- 15:10 – 16:10,
सूर्य- 16:10 – 17:09,
शुक्र- 17:09 – 18:09,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:09 – 19:09,
चन्द्र- 19:09 – 20:10,
शनि- 20:10 – 21:10,
बृहस्पति- 21:10 – 22:11,
मंगल- 22:11 – 23:11,
सूर्य- 23:11 – 24:12,
शुक्र- 24:12- 25:12,
बुध- 25:12 – 26:13,
चन्द्र- 26:13 – 27:13,
शनि- 27:13 – 28:13,
बृहस्पति- 28:13- 29:14,
मंगल- 29:14- 30:14,

आज 28 सितंबर का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी नए घर के खरीदारी करने यदि आप जा रहे थे, तो आपको उसके कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको दिखावे के चक्कर में नहीं पड़ना है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिससे आपका मन में परेशानी रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उससे बिल्कुल ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी बात सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी। आपको अपने किसी परिजन की बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने सहयोगियों से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई परिवर्तन करना अच्छा रहेगा। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से अच्छी बात रहेगी। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपके साथी को सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्याम है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई काम आपके मन का न होने से आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सरसों है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई नया घर, मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपको कोई जरूरी जानकारी दे सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – मूंगिया है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में शांति बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। बिजनेस में आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें, नहीं तो कोई बड़ा ऑर्डर भी आपके हाथ से निकल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को सोच विचार कर करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में भी आपका कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी पर भरोसा आंख मूंद कर ना करें। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सोचे समझे काम पूरे होंगे। किसी कानूनी मामले में यदि फैसला लंबे समय से लटका हुआ था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसमे समस्या आएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – क्रीम है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के साथ आप पर किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामो को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।

देश दुनिया की खबरें अब हिंदी (Hindi News) में पढ़ें। ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे updatenewsmp.com से। Trending खबरों (Latest Hindi News) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी के लिए सर्च करें updatenewsmp.com

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button