02 Sep Ka Rashifal : आज इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर तरफ मिलेगी सफलता

02 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

02 Sep Ka Rashifal : आज इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर तरफ मिलेगी सफलता

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

02 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- अमावस्या अहोरात्र
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 18 भाद्रपद गते
नक्षत्र- मघा 24:19:04
योग- शिव 18:18:25, पश्चात-सिद्ध
करण- चतुष्पद 18:20:07, पश्चात-नाग
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- सिंह राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:00:57
सूर्यास्त- 18:39:54
दिन काल- 12:38:56
रात्री काल- 11:21:32
चंद्रोदय- 06:22:03
चंद्रास्त- 18:30:06
राहू काल- 07:36-09:11 अशुभ
यम घंटा- 10:46-12:20 अशुभ
अभिजित- 11:55-12:46 शुभ
प्रदोष- 18:40-20:57 तक
गंड मूल- 06:01-24:19, अशुभ
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:01-07:36
शुभ- 09:11-10:46
चर- 13:55-15:30
लाभ- 15:30-17:05
अमृत- 17:05-18:40

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:40-20:05
लाभ- 22:55-24:21
शुभ- 25:46-27:11
अमृत- 27:11-28:36
चर- 28:36-30:01

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:01 – 07:04
शनि- 07:04 – 08:07
बृहस्पति- 08:07 – 09:11
मंगल- 09:11 – 10:14
सूर्य- 10:14 – 11:17
शुक्र- 11:17 – 12:20
बुध- 12:20 – 13:24
चन्द्र- 13:24 – 14:27
शनि- 14:27 – 15:30
बृहस्पति- 15:30 – 16:33
मंगल- 16:33 – 17:37
सूर्य- 17:37 – 18:40

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:40 – 19:37
बुध- 19:37 – 20:33
चन्द्र- 20:33 – 21:30
शनि- 21:30 – 22:27
बृहस्पति- 22:27 – 23:24
मंगल- 23:24 – 24:21
सूर्य- 24:21 – 25:17
शुक्र- 25:17 – 26:14
बुध- 26:14 – 27:11
चन्द्र- 27:11 – 28:08
शनि- 28:08 – 29:05
बृहस्पति- 29:05- 30:01,

आज 02 सितंबर (सोमवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। साझेदारी में कोई भी काम करें, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। शाम को परिवार सहित किसी रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। कमर दर्द से पीड़ित लोगों को किसी अच्छे फिजियोथैरेपिस्ट से मुलाकात होगी, जिससे शाम को दर्द में आराम रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन वकील अपने क्लाइंट को मुकदमों के जाल में ना बांधें, सही सलाह दें। आपका कल्याण होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के आसार हैं। पत्नी के साथ दिन बहुत ही मधुर रहने वाला है। परिवार की खट्टी मीठी बातें आनन्द में होगी प्रसन्नता बनी रहेगी। धन आगमन के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है, दैनिक व्यवस्था के अनुसार धन लाभ होगा। बदलते मौसम का ख्याल अवश्य रखें, स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही एक्जाम की डेट आ सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको सेल्स और मार्केटिंग में सफलता मिलेगी। नए कस्टमर मिलेंगे जिससे धन लाभ होगा। घरेलू तनाव को कम करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय दें, सब कुछ ठीक हो जायेगा। शेयर बाजार में आपका स्टॉक में निवेश अच्छा रिटर्न देगा। व्यक्तिगत मामलों में बहुत अधिक संलग्न होने से लोगों की आपमें रुचि कम हो जाएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको लंबी यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से किया गया वादा टूट जायेगा। बच्चे नाराज हो जायेंगे और घर की शांति अशांति में बदल जायेगी। बिजनेस में लाभ होगा। वाहन सुख के लिए लोन लेने की योजना पर कार्य होगा। मार्केट में निवेश तभी करें, जब रिटर्न भी मिलें। नुकसान ज्यादा होने लगे तो मार्केट में रुपया न लगाएं। अपनी रणनीति पर विचार करें कि गलती कहां हो रही है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको संगीत या एक्टिंग के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। करियर में ग्रोथ होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में नफा-नुकसान पर विचार किए बिना, सहयोग की भावना बनाए रखें। समूह में भागीदारी मनोरंजक लेकिन महंगी होगी। खासकर यदि आप ज्यादा उदार बनने की कोशिश करेंगे। आपको किसी के प्रति आकर्षण प्यार की दुनिया की यात्रा कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोना आपके हित में रहेगा। सफल होने के लिए आपको हर किसी के प्रति विनम्र और अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थी वर्ग को कोचिंग में देर तक समय बिताना पड़ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में अपने प्रियजनों की उपेक्षा से परेशानी होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश बहुत सावधानी से करें, लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप दूसरों के सुझावों पर आंख मूंदकर काम करने के बजाय अपने दिल की सुनें। कुछ लोग जो हृदय रोग से पीड़ित हैं उनको ऑपरेशन से आराम मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए कार्य को तेजी से करने की रणनीति पर कार्य करेंगे। अपने घर में कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय पा लेंगे क्योंकि अन्य सदस्य आपका समर्थन करेंगे। उन लोगों से ना कहने के लिए तैयार रहें जो वित्तीय मामलों में बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं। आप आध्यात्मिक खुशी पाने के अवसरों की तलाश में रहेंगे। नया निर्माण कार्य शुरू करने की योजना पर विचार बनेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गहरा भूरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बॉस से ही कहासुनी हो जायेगी। पत्नी का सहयोग मिलने से पारिवारिक जीवन काफी संतुष्टिदायक रहेगा। किया गया निवेश समृद्धि और वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि करेगा। आप किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में आवश्यक बदलाव करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने से विकास में मदद मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सिल्वर है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को नए अवसरों की खोज में लगायेंगे। परिवार में सभी सदस्य का एक दूसरे के साथ अच्छा वार्तालाप होगा। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर धन का निवेश जोखिम भरा रह सकता है। पेट में गैस बनने से आपको काफी परेशानी रहेगी। व्यायाम करें, आपके लिए बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को गुरूजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आप अपने व्यवसाय में सक्रिय रूप में कार्य को करेंगे। आप माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल के दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली संपर्कों के माध्यम से आय का नया स्रोत उत्पन्न होगा। आपकी तेज याददाश्त आपको दूसरों पर बढ़त बनाए रखने में मदद करेगी। मित्र मंडली में अपनी जुबान पर कड़ा नियंत्रण रखने से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – काला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करने में सफल होंगे। माता-पिता के दिशानिर्देशों पर काम करने से आप घर पर शांति और सद्भाव बनाए रखने में सक्षम होंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन वृद्धि के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। आपकी एकाग्रता आपकी निर्णय लेने की क्षमता में काफी मदद करेगी। आपको राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्ति का योग बन रहा है। घुटनों का दर्द ज्यादा होने के कारण आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेनी पड़ेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – आसमानी नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में खास ध्यान रखें कोई आपकी बुराई बॉस से किया है इसका स्पष्टीकरण तैयार रखिएगा। बच्चे अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से आपको संतुष्ट कर देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है, धन लाभ के साथ-साथ वित्तीय स्थिति में मजबूती होगी। शाम को आपको दोस्ती का कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। अध्यात्म की मदद से आप इच्छाओं से मुक्ति पाने का प्रयास करेंगे। आप सभी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ पिछले मतभेद दूर हो जाएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भगवा है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button