04 Sep Ka Rashifal : कार्य क्षेत्र में मिलेगी उन्नति, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

04 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

04 Sep Ka Rashifal : कार्य क्षेत्र में मिलेगी उन्नति, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

04 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- प्रथम 09:46:06, पश्चात-द्वितीया
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 भाद्रपद गते
नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी 30:13:17
योग- साध्य 20:01:22
करण- बव 09:46:06, पश्चात-बालव
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- सिंह 09:54:14, पश्चात-कन्या राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:01:56
सूर्यास्त- 18:37:35
दिन काल- 12:35:39
रात्री काल- 11:24:49
चंद्रोदय- 06:52:47
चंद्रास्त- 19:23:48
राहू काल- 12:20-13:54 अशुभ
यम घंटा- 07:36-09:11 अशुभ
अभिजित- 11:55-12:45 अशुभ
प्रदोष- 18:38-20:56 तक
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा या पेठा) खाना वर्जित है। एवं द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना निशिद्द है। पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:02-07:36
अमृत- 07:36-09:11
शुभ- 10:45-12:20
चर- 15:29-17:03
लाभ- 17:03-18:38

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 20:03-21:29
अमृत- 21:29-22:54
चर- 22:54-24:20
लाभ- 27:11-28:37

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:02 – 07:05
चन्द्र- 07:05 – 08:08
शनि- 08:08 – 09:11
बृहस्पति- 09:11 – 10:14
मंगल- 10:14 – 11:17
सूर्य- 11:17 – 12:20
शुक्र- 12:20 – 13:23
बुध- 13:23 – 14:26
चन्द्र- 14:26 – 15:29
शनि- 15:29 – 16:32
बृहस्पति- 16:32 – 17:35
मंगल- 17:35 – 18:38

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:38 – 19:35
शुक्र- 19:35 – 20:32
बुध- 20:32 – 21:29
चन्द्र- 21:29 – 22:26
शनि- 22:26 – 23:23
बृहस्पति 23:23 – 24:20
मंगल- 24:20- 25:17
सूर्य- 25:17 – 26:14
शुक्र- 26:14- 27:11
बुध- 27:11 – 28:08
चन्द्र- 28:08- 29:05
शनि- 29:05 – 30:02

आज 04 सितंबर (बुधवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। निवेशक आपकी कंपनी में निवेश के लिए तैयार हो जाएंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। पत्नी का हर काम में सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी और सद्भाव महसूस करेंगे। आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। लवलाइफ सामान्य है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवार में कलह हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर कार्य करने के तरीके से दूसरों को आकर्षित करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको परिवार के सदस्यों के संदेह दूर करने होंगे। धन लाभ होगा। करियर में परिवर्तन का योग है। नए करियर की तलाश कर सकते हैं। आपका लव पार्टनर विवाह के लिए जोर दे सकता है। माता-पिता से भी इस बारे में बात करेंगे। जो रोग से पीड़ित हैं, उनको दिन में बहुत आराम मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ग्रे है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कार्यों में सफलता और उन्नति प्राप्त होगा। कृषि कार्य में लगे लोगों को अच्छी आमदनी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सहकर्मी के साथ सामंजस्य भी रहेगा। परिवार के साथ शाम को घूमने जाने का प्लान बनेगा। रात्रि का भोजन परिवार के साथ करेंगे। दूसरों के आश्वासन पर निर्भर न रहें अन्यथा आप हार जायेंगे और समय पर सहयोग भी नही मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कॉफी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखने से सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य को अच्छी तरीके से करें नहीं तो जल्द ही अधिकारी से कारण बताओ नोटिस मिलेगा। आप रिश्तेदारों के साथ सभी गलतफहमियां दूर करने में सफल होंगे। मोबाइल से ही कोई लोन अप्लाई करेंगे। राजनीतिक लोग अपने लोगों से मिलने और पार्टी के प्रचार कार्य में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बुटीक और ब्यूटीशियन के व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। दोस्तों की समय पर मदद, दुश्मनों को उनके नापाक इरादों में परास्त करने में मदद करेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको सहकर्मियों की मदद से काफी प्रगति मिलने की संभावना है। घर पर छोटों की बात मानने से सुख शान्ति बनी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। हार्डवेयर के बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ होगा। जिससे आपके प्रेमी रिश्ते खराब हो गए थे, आपके प्रयास से पुन: रिश्ता पुनर्जीवित होगा। कुछ दुखद क्षणों का सामना करने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आपकी लेखन शक्ति आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर की संख्या में वृद्धि कराएगी। मोबाइल सर्फिंग पर ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप नए विचारों से प्रेरित होंगे। आप नई जॉब सर्च कर सकते हैं। आपका बदला हुआ रवैया घर में असीमित खुशियों का स्रोत बनेगा। आपकी कड़ी मेहनत के लिए आपको किसी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आप किसी को अपनी किसी कला या विशेष गुण के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कान का दर्द या कोई इन्फेक्शन आपको कष्ट देगा। दूसरों के चक्कर में अपना समय मत बर्बाद करिए। दोस्तों के साथ आप घूमने जायेंगे और मस्ती करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप नए विचारों की ओर आकर्षित होंगे। किसी मल्टीनेशनल मार्केटिंग की ट्रेनिंग सेशन को ज्वाइन करेंगे। अपने व्यापार में भी इसका प्रयोग करके सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों को करियर में सफलता मिलेगी, जिससे आपके घर में उत्सव का माहौल रहेगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। लवलाइफ में अलगाव होने का योग बन रहा है। हृदय रोग से पीड़ित होने का समय चल रहा है, कुछ लोगों का हार्ट ऑपरेशन होगा। आप अपने बौद्धिक ज्ञान से दूसरों को प्रभावित करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरिया है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धि का उपयोग करने से कार्य में अद्भुत परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ पिकनिक मनाने जायेंगे। आपके व्यापार से धन लाभ होगा। करियर में परिवर्तन का योग दिख रहा है। आध्यात्मिक गुरु की संगति आपकी विचार प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगी। दोस्ती में एक सीमा तक भरोसा करें, हो सके तो उनकी मदद के पीछे का मकसद जानने की कोशिश करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भगवा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में जो भी परेशानी चल रही है जल्द ही दूर हो जाएगी। परिवार के बड़ों की बात सुनने और उनके मार्गदर्शन में काम करें, सफलता मिलेगी। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बहुत ज्यादा खर्च करने से बचें। अनावश्यक तरीके से किसी की मदद करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए बेहतर है पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – श्याम है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप किसी निवेश करवाने वाले एजेंट से मिलकर उसकी स्कीम को समझेंगे। परिवार में छोटे भाई की शादी को लेकर चर्चा होगी। परिवार के लोग लवमैरिज शादी से सहमत नहीं होंगे। कई लोगों से बात करने के कारण आपकी प्रेमिका आप पर संदेह करेगी, जिससे प्रेम संबंध में खटास आयेगी। मुख रोग से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में युवा लोगों के साथ व्यवहार करना आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण काम बन जाएगा। व्यवसाय में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपने अतिरिक्त पैसे को किसी सुरक्षित स्थान पर सेविंग करें, जो समय पर अच्छा रिटर्न का वादा करता हो। मौन रहने से आपको मानसिक शांति का आनंद लेने में काफी मदद मिलेगी। आप जरूरत के समय लोगों तक मदद पहुंचाने की भरसक कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button