31 August Ka Rashifal : कार्यस्थल पर बनाए रखें वाणी में मधुरता, धन के मामले में न लें जोखिम

31 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

31 August Ka Rashifal : कार्यस्थल पर बनाए रखें वाणी में मधुरता, धन के मामले में न लें जोखिम

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

31 August Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- त्रयोदशी 27:40:13
दिन- प्तशनिवार, सूर्य प्रविष्टे 16 भाद्रपद गते
नक्षत्र- पुष्य 19:38:36
योग- वरियान 17:36:57, पश्चात-परिघ
करण- गर 14:59:08, पश्चात-वाणिज्
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- कर्क राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 05:59:57
सूर्यास्त- 18:42:10
दिन काल- 12:42:13
रात्री काल- 11:18:16
चंद्रास्त- 17:25:16
चंद्रोदय- 28:08:17
राहू काल- 09:11-10:46 अशुभ
यम घंटा- 13:56-15:32 अशुभ
अभिजित- 11:56-12:46 शुभ
प्रदोष- 18:42-20:59 तक
गंड मूल- 19:39 से अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:35-09:11
चर- 12:21-13:56
लाभ- 13:56-15:32
अमृत- 15:32-17:07

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:42-20:07
शुभ- 21:32-22:57
अमृत- 22:57-24:21
चर- 24:21-25:46
लाभ- 28:36-30:00

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 05:59 – 07:03
बृहस्पति- 07:03 – 08:07
मंगल- 08:07 – 09:11
सूर्य- 09:11 – 10:14
शुक्र- 10:14 – 11:18
बुध- 11:18 – 12:21
चन्द्र- 12:21 – 13:25
शनि- 13:25 – 14:28
बृहस्पति- 14:28 – 15:32
मंगल- 15:32 – 16:35
सूर्य- 16:35 – 17:39
शुक्र- 17:39 – 18:42

रात्रि का होरा चक्र

बुध – 18:42 – 19:39
चन्द्र- 19:39 – 20:35
शनि- 20:35 – 21:32
बृहस्पति- 21:32 – 22:28
मंगल- 22:28 – 23:25
सूर्य- 23:25 – 24:21
शुक्र- 24:21- 25:18
बुध- 25:18- 26:14
चन्द्र- 26:14 – 27:11
शनि- 27:11 – 28:07
बृहस्पति- 28:07 – 29:04
मंगल- 29:04- 30:00

आज 31 अगस्त (शनिवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक रहेगा। बिक्री बढ़ेगी और बकाया रुपया वापस मिलेगा। पार्टनर के साथ जो कार्य कर रहे हैं उसमें अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा किया गया अनुबंध भविष्य में अच्छा लाभ दिलाएगा। आपकी प्रगति के मार्ग में जो भी बाधाएं आ रही थीं वह भी दूर हो जायेगी। परिवार में किसी का जन्मदिवस पार्टी का कार्यक्रम होगा जिसमें सभी परिवार के सदस्य मस्त रहेंगे, छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। बाएं पैर में चोट लग सकती है सतर्क रहें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भगवा है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कुछ विशेष कार्य करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से अनबन होने की आशंका है। आपको किसी काम की पूरी नीति बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई करनी पड़ेगी, परीक्षा आने वाली है। प्रेम संबंध में आपको सतर्क रहना है। पार्टनर से विवाद हो सकता है। ऑनलाइन से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, भागदौड़ करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – काफी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप वरिष्ठ अधिकारियों या सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है, आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होने की संभावना दिख रही है जिससे मानसिक परेशानी रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साथ में नकद धनराशि और सम्मान पत्र भी मिलेगा। आपका कोई सपना पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने लवमेट को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार कर लेंगे। शत्रु पर विजय मिलेगी, किसी मुकदमें में आपके पक्ष में फैसला आएगा। पाइल्स रोग से पीड़ित जातक को कष्ट अवश्य होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। जो काम बहुत दिनों से नहीं हो पा रहा था, वह हो जाएगा। संतान पक्ष से किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जाना पड़ेगा। सतर्क रहें आप किसी अजनबी की बातों में आकर अपनी धन हानि करवा सकते हैं। माता जी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। किडनी रोग से पीड़ित जातक अपनी बीमारी का उचित इलाज अवश्य करवाएं, रोग बढ़ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप साझेदारी में किसी काम को करने से पहले विचार अवश्य कर लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर मिलने आ सकता है। संतान की कुछ गलतियों को आप नजर अंदाज ना करें। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। हृदय रोग से ग्रस्त लोग अपनी दवा को समय पर लेते रहें, स्वस्थ रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको नौकरी में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। अत: कोई भी डील फाइनल करने से बचें। आप किसी को बड़ी रकम उधार में ना दें, नहीं तो समस्या होगी। प्रेम संबंध में धोखा मिलने की उम्मीद दिख रही है। संगीत क्षेत्र या एक्टिंग का कार्य करने वाले अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। गले में खरास या खांसी के कारण आपको परेशानी होगी। मित्रों के कारण आपको बहुत सम्मान मिलने वाला है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अनेक प्रकार से लाभ का रहने वाला है। व्यापार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सराहना होगी सम्मान भी मिलेगा। आप किसी डील को लीड भी करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जायेगी। आपको परिवार में लोगों की बातों का पूरा मान रखना होगा। लवलाइफ में प्रेमी से वादा न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा या इसके लिए बातचीत भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम में सभी सदस्यों के इकठ्ठा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आर्थिक लेन-देन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, फायदा मिलेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, उसकी बातों में ना आएं। जल्दबाजी और धैर्य की कमी आप पर हावी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य करने में भी मन लगेगा। ऑनलाइन माध्यम से धन आगमन होगा। परिवार में कलह के कारण पारिवारिक शांति भंग हो जायेगी। आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में खराब रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपकी किसी सहकर्मी से निकटता प्रेम में बदल सकती है। आपको प्रेम संबंधों में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – समुद्री नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आप किसी से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में बहुत संभलकर रहना होगा नही तो किसी बात पर विवाद हो जायेगा। नेत्र रोग से संबंधित किसी डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button