7 Sep Ka Rashifal : इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, हनुमान जी करेंगे हर मुराद पूरी

7 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

7 Sep Ka Rashifal : इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, हनुमान जी करेंगे हर मुराद पूरी

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

7 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

]पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- चतुर्थी 17:36:41, पश्चात-पंचमी
दिन- प्तशनिवार, सूर्य प्रविष्टे 23 भाद्रपद गते
नक्षत्र- चित्रा 12:33:04, पश्चात-स्वाति
योग- ब्रह्म 23:15:06
करण- विष्टिभद्र 17:36:42, पश्चात-बव
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- तुला राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:03:24
सूर्यास्त- 18:34:05
दिन काल- 12:30:41
रात्री काल- 11:29:48
चंद्रोदय- 09:29:45
चंद्रास्त- 20:44:31
राहू काल- 09:11-10:45 अशुभ
यम घंटा- 13:53-15:26 अशुभ
अभिजित- 11:54-12:44 शुभ
प्रदोष- 18:34-20:53 तक
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:37-09:11
चर- 12:19-13:53
लाभ- 13:53-15:26
अमृत- 15:26-17:00

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:34-20:00
शुभ- 21:27-22:53
अमृत- 22:53-24:19
चर- 24:19-25:45
लाभ- 28:38-30:04

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:03 – 07:06
बृहस्पति- 07:06 – 08:09
मंगल- 08:09 – 09:11
सूर्य- 09:11 – 10:14
शुक्र- 10:14 – 11:16
बुध- 11:16 – 12:19
चन्द्र- 12:19 – 13:21
शनि- 13:21 – 14:24
बृहस्पति- 14:24 – 15:26
मंगल- 15:26 – 16:29
सूर्य- 16:29 – 17:32
शुक्र- 17:32 – 18:34

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:34 – 19:32
चन्द्र- 19:32 – 20:29
शनि- 20:29 – 21:27
बृहस्पति- 21:27 – 22:24
मंगल- 22:24 – 23:22
सूर्य- 23:22 – 24:19
शुक्र- 24:19- 25:16
बुध- 25:16 – 26:14
चन्द्र- 26:14 – 27:11
शनि- 27:11- 28:09
बृहस्पति- 28:09 – 29:06
मंगल- 29:06- 30:04

आज 7 सितंबर (शनिवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका बेहतर होता दिखाई दे रहा है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लवलाइफ के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी रेस्तरां में लवमेट का साथ रोमांटिक आनंद देगा। बाल झड़ने की समस्या होने की संभावना है। आपको निर्णय लेने में अधिक समय लगाने की आवश्यकता है, लेकिन तेजी से कार्य करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गोल्डेन है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आप व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। करियर में अधिक प्रयास करने की जरूरत है। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। लवलाइफ के लिए दिन अच्छा है। शाम को पत्नी के साथ मॉल जाएंगे। वहां खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रोग से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेकर दवा लें। पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। कल यानी रविवार को आपको कहीं जाना है, इसकी तैयारी करेंगे। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनकी शादी की बात चलेगी। ऑनलाइन माध्यम से भी लाभ मिलेगा। लवलाइफ में रोमांच रहेगा, लवमेट्स के साथ डेट पर जाएंगे। वहां आप आगे जीवनभर के बंधन में बंधने की बात कर सकते हैं। अफवाहों से दूरी बनाए रखने से आपको भविष्य में फायदा होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। करियर के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में आशाजनक अवसर पैदा करेंगे। रोजगार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की मदद से आप अपनी वास्तविक क्षमता को एक दिशा देने में सफल होंगे। लंबी यात्रा करेंगे, छुट्टी का आनंद लेंगे। आप लवलाइफ में परेशान रह सकते हैं। आपके लवमेट की सेहत ठीक नहीं रहेगी। जिस कारण आपको मानसिक कष्ट रहेगा। गुस्से को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए आपको किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को स्वाध्याय के लिए ज्यादा समय मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सिल्वर है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। परिवार में बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आप अपने मन की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, कपड़ा या ज्वैलरी की खरीदारी संभव है। कुछ लोग मेले से गृहस्थी से संबंधित वस्तुएं की खरीददारी करेंगे। लवलाइफ में सूनापन लगेगा। लवपार्टनर से अलगाव से आपको खालीपन का एहसास होगा। सामाजिक कार्य को आप हाईलाइट करने के लिए सोशल मिडिया पर पोस्ट करेंगे। दूसरों के मार्गदर्शन पर ध्यान देने से आपको बहुत लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई में ध्यान दें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप व्यवसाय के सिलसिले में लंबी यात्रा करेंगे। परिवार से साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन में मुनाफा कमाने का योग बन रहा है। लवलाइफ में बंधन को मजबूत करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जाएं। पत्नी किसी चीज की डिमांड कर सकती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस सकते हैं। सावधान रहें क्योंकि आपको कोई यूज कर सकता है। विद्यार्थियों को कोचिंग में पढ़ाई के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप अपने अधीनस्थों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में बिना सोचे-समझे टिप्पणी करने से सख्ती से बचने की जरूरत है। अविवाहित लोगों की शादी के लिए बात हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों को दान करेंगे। आप बारिश में भीग सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। योग और ध्यान से एकाग्रता में मदद मिलेगी। मित्र मंडली में आप अपने आकर्षक व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – फिरोजी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर तुच्छ राजनीति में फंस सकते हैं। सहकर्मी आपकी बुराई आपके बॉस से कर सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। लवलाइफ सामान्य रहेगा। पत्नी का ध्यान रखें, तबीयत खराब रह सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करने से सकारात्मक भावनाएं जागृत होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दूर शहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दूसरों का कठोरता से मूल्यांकन न करें, विशेषकर घरेलू मोर्चे पर। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अधिक खर्च करने से बचें। ससुराल से आपको किसी मांगलिक कार्य में आने का निमंत्रण मिलेगा। लवलाइफ रोमांचक रहेगा। अपने रोमांटिक पार्टनर की खूबसूरती को व्यक्त करेंगे। मानसिक तनाव से उबरने के लिए योग करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों पर तत्काल और केंद्रित ध्यान देने की जरूरत है। अच्छी आर्थिक स्थिति आपको मनोरंजन पर खुलकर खर्च करने में सक्षम बनाएगी। लवलाइफ बेहतर रहेगा। आपको अपना प्रेम रिश्ता मजबूत होता हुआ नजर आएगा। दिनचर्या में बदलाव करें, स्वाध्याय में लाभ मिलेगा। लोग आपकी दोस्ती का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपको बॉस दबाव से काम करने के लिए कह सकते हैं। घरेलू शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने बच्चों या जीवनसाथी से किए गए वादों को तोड़ने से बचें। जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे लिया गया निवेश निर्णय केवल नुकसान को आमंत्रित करेगा। लवपार्टनर के विचार आप पर हावी होने की संभावना है। व्यक्तिगत निराशाएं आपको कुछ अवसाद में डाल सकती हैं। आपकी हाजिरजवाबी दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करने में मदद करेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्दी ही परीक्षाओं की डेट आ सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – समुद्री नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। काम में मन लगेगा। पदोन्नति के द्वार खुलेंगे। विश्वास की संस्कृति आपको निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। सकारात्मक सोच से आप पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझाने में सक्षम होंगे। धन आगमन उम्मीद से अधिक होगा। लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। ज्यादातर समय जीवन साथी के साथ बिताएंगे। जो जातक जीवनसाथी से दूर है वे मोबाइल पर ज्यादा बात करेंगे। आप सामाजिक कार्य करेंगे। विद्यार्थियों का परीक्षा के लिए दूर शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button