9 Sep Ka Rashifal : आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, अचानक होगा धन लाभ

9 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

9 Sep Ka Rashifal : आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, अचानक होगा धन लाभ

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

9 Sep Ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह
तिथि- षष्ठी 21:52:42
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 25 भाद्रपद गते
नक्षत्र- विशाखा 18:03:09, पश्चात-अनुराधा
योग- वैधृति 24:30:51
करण- कौलव 08:59:09, पश्चात-तैतुल
सूर्य- सिंह राशिगत
चंद्र- तुला 11:27:34, पश्चात-वृश्चिक राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:04:23
सूर्यास्त- 18:31:44
दिन काल- 12:27:21
रात्री काल- 11:33:08
चंद्रोदय- 11:21:27
चंद्रास्त- 21:52:45
राहू काल- 16:59-18:33 अशुभ
यम घंटा- 07:38-09:11 अशुभ
अभिजित- 11:53-12:43 शुभ
प्रदोष- 18:32-20:52 तक
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:04-07:38
शुभ- 09:11-10:45
चर- 13:51-15:25
लाभ- 15:25-16:58
अमृत- 16:58-18:32

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:32-19:58
लाभ- 22:52-24:18
शुभ- 25:45-27:12
अमृत- 27:12-28:38
चर- 28:38-30:05

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:04 – 07:07
शनि- 07:07 – 08:09
बृहस्पति- 08:09 – 09:11
मंगल- 09:11 – 10:14
सूर्य- 10:14 – 11:16
शुक्र- 11:16 – 12:18
बुध- 12:18 – 13:20
चन्द्र- 13:20 – 14:23
शनि- 14:23 – 15:25
बृहस्पति- 15:25 – 16:27
मंगल- 16:27 – 17:29
सूर्य- 17:29 – 18:32

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:32 – 19:30
बुध- 19:30 – 20:27
चन्द्र- 20:27 – 21:25
शनि- 21:25 – 22:23
बृहस्पति- 22:23 – 23:21
मंगल- 23:21 – 24:18
सूर्य- 24:18 – 25:16
शुक्र- 25:16- 26:14
बुध- 26:14 – 27:12
चन्द्र- 27:12- 28:09
शनि- 28:09 – 29:07
बृहस्पति- 29:07 – 30:05

आज 9 सितंबर (सोमवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको सफलता पाने के लिए नया नेटवर्क तैयार करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याएं भावुक कर देगी। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में काफी भागादौड़ी रहेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसायी को धन लाभ होगा। लवलाइफ सामान्य रहेगा।

प्रेम के रिश्ते को सफल और प्यारा बनाने के लिए समय पर प्रयास करने की जरूरत होगी। आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा। अजनबियों के साथ बातचीत सकारात्मक परिणाम लाने में विफल रहेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आप श्रमिकों को मैनेज करने और उन्हें प्रेरित करने के तरीके पर कार्य करेंगे। माता-पिता के क्रोध से बचने के लिए आलस्य से बचने की जरूरत है। आपको मुनाफा कमाने के लिए जमीन, रियल एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर निवेश करें। लवलाइफ सामान्य है।

आप लवपार्टनर को यह दिखाने के लिए कुछ भी करने का प्रयास करेंगे कि आपका प्यार हमेशा बना रहेगा। यदि आप कठिन कार्यों का प्रयास करते हैं या कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं, तो आप सफल होंगे और इस कार्य की पूर्णता के बाद सम्मानित भी होंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – रॉयल ब्लू है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने से काम में सफलता मिलेगी। अच्छे मौसम में परिवार के साथ छोटी पिकनिक पार्टी का आयोजन होगा। आर्थिक मजबूती आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।

आप अपने लवपार्टनर से प्यार में अपनी गलतियां ना दोहराने का वादा करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। आपके विनम्र व्यवहार के कारण दूसरे लोगों के द्वारा आपकी मौखिक प्रशंसा का दिन रहने वाला है। शाम को प्रभावशाली व्यक्तियों से कुछ टकराव आपको परेशानी में ला सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका सफलता का है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि व्यवसायिक लोग जल्दबाजी में निर्णय ना लें, हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप और साथ में समय बिताने से घर में शांति और सद्भाव आएगा। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे। लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहने वाला है।

प्रेमिका को महंगा उपहार देंगे, जिसे देखकर वह खुश हो जायेगी। आपमें से कुछ लोगों को अपनी मित्र मंडली में थोड़ा मुश्किल महसूस होगी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए कोचिंग में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपका कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ अनबन होने से समस्याएं पैदा होने की संभावना है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आपके पास अन्य कामों के लिए कम समय बचेगा। आपको मोबाइल पर बात करते समय ध्यान रखें, कोई आपसे धोखाधड़ी कर सकता है।

आपका अपने लव पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखना उसे पसंद आएगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, हनी ट्रैप के शिकार हो सकते हैं। आपको एकाग्रता में कठिनाई होने की संभावना है। आप लोगों के बीच में आसानी से अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप बातें कम और काम ज्यादा करने पर जोर दें, नहीं तो आपकी बात हवा हवाई महसूस की जायेगी। बॉस से डांट पड़ सकती है। घर पर आप स्वयं को जीवन के सभी पहलुओं में थोड़ा अधिक संवेदनशील पाएंगे।

वित्तीय लाभ पूरी तरह से मार्केट निवेश पर निर्भर है। आप लव पार्टनर के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे साथ में कोई फिल्म भी देख सकते हैं। आप सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता करने से इनकार कर देंगे। छात्रों के मन में नए विचार आएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठ सहकर्मी आपसे किसी बात को लेकर नाराज होंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है। घर पर अतीत से छुटकारा पाना आसान नहीं होगा जिससे आपको थोड़ा मुश्किल महसूस हो सकता है। आप चिंताओं और भय को दूर रखें और अपना ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित करें।

मार्केट में निवेश करने से पहले अपने ब्रोकिंग एजेंट से सभी पहलू पर बातचीत कर लें कि ज्यादा रिस्क ले सकते हैं या नहीं, तब निवेश करेंगे तो लाभ होगा। लवलाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जो आप नहीं हैं उसका दिखावा करना केवल आपके लव पार्टनर के क्रोध को बढ़ावा दे सकता है। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। छात्रों को मेडिकल के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप कार्यस्थल पर काम पूरा करने में अपने अधीनस्थों की मदद लेंगे। व्यवसाय में मंदी की स्थिति रहेगी। धैर्य से कार्य करें, कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। आय और व्यय को संतुलित करने के आपके प्रयास सफल होंगे। परिवार में एक नए सदस्य का आगमन होगा। लवलाइफ के लिए बेहतर है।

जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने और संवारने के विशेष प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें, बारिश से भीगने की प्रबल संभावना दिख रही है। बुखार और जुखाम से परेशान हो सकते हैं। छात्रों को देर तक पढ़ना पड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैरून है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में दूर की यात्रा कर सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी विषय पर चर्चा होगी। अवविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आएंगे। लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा। लवपार्टनर के साथ से आप हर पल का आनंद उठा पाएंगे।

ध्यान और व्यायाम आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में मदद करेगा। स्वयं को किसी परोपकारी कार्य या सामाजिक कार्य में शामिल करें। सर्दी जुखाम से पीड़ित होने के कारण परेशान रहेंगे शाम तक आराम मिलेगा। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आप उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में लोग आपका उत्साहवर्धन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। वित्तीय लेन-देन से कुछ लाभ होने की संभावना है। लवलाइफ सामान्य है।

आप लव को अपने जीवन में स्थान देने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। खेल का आनंद लेने से शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। दूसरों को समझाने के चक्कर में आप अपना समय ज्यादा बर्बाद ना करें। छात्रों के लिए दिन बेहतर है, पढ़ाई में ध्यान दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गहरा ग्रे है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप व्यापार क्षेत्र में नई साझेदारी करने पर विचार कर सकते हैं। धन लाभ का योग दिख रहा है। म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश आपको धन लाभ कराएगा। परिवार में अपने शब्दों, तर्क और नकारात्मक रवैये से सावधान रहें अन्यथा यह घरेलू शांति को खराब कर सकता है।

लवलाइफ के लिए सामान्य है। जीवनसाथी अपने काम में व्यस्त रहेगी। आपसे मुलाकात शाम को ही हो पाएगी। जरूरत के समय मदद की उम्मीद कर रहे लोगों को निराश न करें। सुबह-सुबह जाग्गिंग करने जाएं, दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – काला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। इससे आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको परेशान करेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे।

लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्रेम जीवन में विकास होने की प्रबल संभावना है, प्रेमिका के द्वारा आपको मनोनुकूल उपहार मिलने वाला है। आप क्रोध और अवसाद से पीड़ित होंगे। मन को नियंत्रित करें आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भगवा है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button