Ravivar ka Rashifal : गणपति बप्पा की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, होंगे मनवांछित हर काम

Ravivar ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Ravivar ka Rashifal : गणपति बप्पा की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, होंगे मनवांछित हर काम
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Ravivar ka Rashifal : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) भाद्रपद माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- पंचमी 19:57:44,
दिन- प्तरविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- स्वाति 15:29:43, पश्चात-विशाखा,
योग- ऐन्द्र 24:03:35*,
करण- बव 06:49:46, पश्चात-बालव,
सूर्य- सिंह राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 06:03:54,
सूर्यास्त- 18:32:55,
दिन काल- 12:29:01,
रात्री काल- 11:31:28,
चंद्रोदय- 10:24:30,
चंद्रास्त- 21:16:16,
राहू काल- 16:59-18:33 अशुभ,
यम घंटा- 12:18-13:52 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:43 शुभ,
प्रदोष- 18:33-20:53 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:38-09:11,
लाभ- 09:11-10:45,
अमृत- 10:45-12:18,
शुभ- 13:52-15:26,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:33-19:59,
अमृत- 19:59-21:26,
चर- 21:26-22:52,
लाभ- 25:45*-27:12*,
शुभ- 28:38*-30:04*,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 06:04 – 07:06,
शुक्र- 07:06 – 08:09,
बुध- 08:09 – 09:11,
चन्द्र- 09:11 – 10:14,
शनि- 10:14 – 11:16,
बृहस्पति- 11:16 – 12:18,
मंगल- 12:18 – 13:21,
सूर्य- 13:21 – 14:23,
शुक्र- 14:23 – 15:26,
बुध- 15:26 – 16:28,
चन्द्र- 16:28 – 17:31,
शनि- 17:31 – 18:33,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:33 – 19:31,
मंगल- 19:31 – 20:28,
सूर्य- 20:28 – 21:26,
शुक्र- 21:26 – 22:23,
बुध – 22:23 – 23:21,
चन्द्र- 23:21 – 24:19*,
शनि- 24:19* – 25:16*,
बृहस्पति- 25:16* – 26:14*,
मंगल- 26:14* – 27:12*,
सूर्य- 27:12* – 28:09*,
शुक्र- 28:09* – 29:07*,
बुध- 29:07* – 30:04*,

आज 8 सितंबर (रविवार) का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। मनोवांछित परिणाम मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि घरेलू चुनौतियां रहेगी। बच्चों से मतभेद होगा। झगड़ालू व्यवहार प्रेम जीवन में आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा। सकारात्मक सोच दूसरों के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। मित्र मंडली में जबरदस्ती राय थोपने से सभी को निराशा होगी। लवलाइफ के लिए भी शुभ है। पूरे दिन आप लवमेट्स के साथ गुजारेंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको शांत रहने की आवश्यकता है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। हार्डवेयर और मेडिकल के व्यापारियों का अच्छा लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। पूरे परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के सलाह से कार्य करें, सफलता मिलेगी। लव लाइफ में अपने प्रेमी के साथ झूठ बोलने से बचें। शाम तक कोई बड़ा तनाव दूर होने से मानसिक राहत मिलती है। अपच की परेशानी होगी, सुपाच्य भोजन करें। विद्यार्थियों का पूरा दिन पढ़ने के लिए मिलेगा। छुट्टी का दिन है, घर पर खूब पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको समाज में सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर लोग आपको किसी बात को लेकर परेशान कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, शुभ संकेत हैं। आप घर पर अपने प्रियजनों की उपेक्षा करने से बचें। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार का संकेत मिल रहा है, धन लाभ होगा दोपहर से ऐसा प्रतीत हो रहा है। आपको स्थायी प्रेम संबंधों को विकसित करने में योगदान देने के लिए पहल करेंगे। नकारात्मक भावनाओं से निपटने से एक अलग तरह का आनंद मिलता है। आप अपनी मर्जी के कामों में ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। कहीं बाहर घूमने जाने के बजाय घर पर ही पढ़ाई करें, सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मैरून है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई बदलाव न करें। आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए परिवार के सदस्यों से सहायता लेनी पड़ेगी। आप पर वित्तीय बोझ पड़ने की संभावना है। व्यक्तिगत प्रयास राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ाने में बहुत सहायक होंगे। लवलाइफ में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं आने वाली है, आनन्द महसूस करेंगे। क्रोध और चिड़चिड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल होने पर जीवन में एक नया उत्साह मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। जॉब के नए अवसर जल्द ही प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका सफलता का है। व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में भी सम्मान प्राप्त होगा। समस्याग्रस्त परिस्थितियाँ आपको परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेने के लिए मजबूर करेगी। वित्तीय मामलों में चरणबद्ध तरीके से प्रगति होने की संभावना है, जिससे आपको वांछित लाभ कमाने में मदद मिलेगी। लवलाइफ के लिए सामान्य है। अपने साथी का साथ न मिलने से अकेलापन महसूस होगा। शाम को पार्टनर से मुलाकात होगी। साहित्य में रुचि बढ़ने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भगवा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, सामान की बिक्री बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बच्चे नए चीजों की डिमांड करेंगे। पत्नी को भी किसी विशेष चीज की आवश्यकता पड़ेगी। लवलाइफ बहुत ही रोमांचक रहेगी। आप किसी से प्यार करते हैं, उससे अपनी बात कह सकते हैं। डायबिटिक रोगी अपने सेहत को योग और व्यायाम से ठीक करें। विद्यार्थी वर्ग आलस्य करेंगे, सतर्क रहें, पढ़ाई डिस्टर्ब ना करें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का भूरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय में कम लाभ होगा। आप निराश न हों शाम को व्यापर में तेजी आएगी। समाजिक कार्यों में रुचि दिखाएंगे। आपको स्टील सेक्टर में धन निवेश करने से लाभ होगा। जीवनसाथी का समय पर पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के ऊपर ज्यादा नजर रखें। आपका अतिरिक्त मिलनसार स्वभाव आपके लवपार्टनर को ईर्ष्या का एहसास कराएगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हो सकते हैं, सतर्क रहें। आपको नाक संबंधी एलर्जी, जैसे नाक बहना/छींक आना जैसी परेशानी होगी। आप बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – क्रीम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन व्यापार वृद्धि के लिए आपका अच्छा है। व्यापार, करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले अपनी जॉब में परिवर्तन करने के बारे में विचार करेंगे। आप अपनी घरेलू योजनाओं को मित्रों के साथ साझा न करें। जो निवेश योजना आपको आकर्षित कर रही है, उसके बारे में सभी दिशा निर्देशों को पढ़ लें, तभी निवेश करें। लवलाइफ सामान्य है। आप किसी बात से परेशान रहेंगे। लवपार्टनर किसी तीसरे व्यक्ति के संपर्क में है। आत्म-नियंत्रण के लिए योग करें, क्योंकि आपको बीपी, शुगर की प्रॉब्लम हो सकती है। बच्चों के साथ आप पार्क में घूमने जाएंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – कॉफी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आप करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। परिवार में सभी सदस्य के साथ आपसी सहयोग की भावना रहेगी। बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। कागजात भी संभाल कर रखें। लवलाइफ के लिए सामान्य है। आपको अपने लवपार्टनर की संगति का लाभ मिलेगा। आप लवपार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। चिंता पैदा करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आपको किसी ऐसी बात का पता चलेगा जिसे सुनकर आप अचंभित हो जायेंगे। बच्चों को करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गोल्डन है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी। मनोरंजन पर ज्यादा रुपया खर्च न करें, किसी को भी बहुत मंहगा उपहार न दें क्योंकि आपको ऐसा महंगा उपहार प्राप्त नहीं होगा। लवलाइफ में धोखा हो सकता है। लवलाइफ में ध्यान देना है क्योंकि कोई आपसे प्यार का नाटक कर रहा है। आप अपना धन और समय उस पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। अपनी नकारात्मक भावनाओं से सावधान रहें। कोई गुप्त निजी इच्छा पूरी होने की संभावना है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई में ध्यान देंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – समुद्री नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप कार्य में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। यदि आप वर्तमान नौकरी से परेशान हैं तो आपको नई जॉब सर्च करनी चाहिए, सफलता मिलेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी धन आगमन होगा। मां का पक्ष लें क्योंकि पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव के कारण परेशान है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक लव पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जायेंगे, लॉन्ग ड्राइव का आनन्द भी लेंगे। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए कर सकते हैं। आप अपने लिए नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन बेहतर है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – असमानी नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप ऐसे प्रशिक्षक से मिलेंगे जो सेल्फ मोटिवेट रहने के तरीके बताएंगे। नौकरी में आपको अपने उच्च अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने बच्चों के साथ अच्छा संबंध विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे। उनके साथ छोटी यात्रा और पिकनिक एंजॉय करेंगे। धन निवेश करने का विचार तो आएगा लेकिन बचत ही नहीं हो पा रही है। खर्च ज्यादा होने के कारण ज्योतिषीय सलाह लें कैसे धन वृद्धि हो। लवलाइफ के लिए बेहतर है। दिनभर लवपार्टनर के साथ बिताएंगे। शाम को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान को करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए खूब समय मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।

Uttam Malviya

उत्तम मालवीय : मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button